6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 हजार उपभोक्ता ऑनलाइन जमा नहीं कर पा रहे बिजली बिल

- एक अप्रैल से ऑनलाइन बिल जमा करना होगा अनिवार्य
2 min read
Google source verification
 20 thousand consumers are unable to deposit electricity bill online

20 thousand consumers are unable to deposit electricity bill online

बुरहानपुर. बिजली बिल जमा करने की ऑफ लाइन व्यवस्था एक अप्रैल से खत्म हो जाएगी। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन के माध्यम से बिलों का भुगतान करना होगा। शहरी क्षेत्र में ३७ से ३८ हजार उपभोक्ता अभी ऑनलाइन के माध्यम से बिल जमा कर रहे है। जबकि २० हजार उपभोक्ता अभी भी ऑफ लाइन से ही बिलों की राशि भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में परेशानी यह है कि १ अप्रैल से शुरू हो रही नई व्यवस्था में यह उपभोक्ता कैसे फीट होंगे।
शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री आमेर कुरैशी ने बताया कि एक अप्रैल से बिल भुगतान का पूरा सिस्टम ऑनलाइन होने जा रहा है। उपभोक्ता अपने मोबाइल के साथ ही एमपी ऑनलाइन और अन्य सेंटरों के माध्यम से बिजली बिल जमा करा सकेंगे। मोबाइल एप से भी बिल की राशि जमा की जा सकेगी। यहां उन्हें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। बिल मुफ्त मेंं जमा होंगे। बिजली कंपनी अभी अपने सभी जोन कार्यालयों पर कैश काउंटर का संचालन कर रही है, जिन्हें अब बंद किया जाएगा। उपभोक्ता शहर में संचालित किसी भी सेंटर पर बिल जमा कर सकेंगे। एक अप्रैल से शुरू होने वाली नई व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है।
शहर संभाग में ५७ हजार उपभोक्ता
शहर संभाग क्षेत्र में विद्युत विभाग के लगभग ५७ हजार उपभोक्ता है। घरेलू, उद्योगिक, व्यवसायिक और अन्य कनेक्शनों की हर माह राशि को ऑनलाइन के माध्यम से ही जमा किया जाएगा। अब तक ३७ से ३८ हजार उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन के माध्यम से राशि जमा करना शुरू कर दी है। अब तक २० हजार उपभोक्ता ही राशि का भुगतान ऑनलाइन जमा नहीं कर पा रहे है। जिसमें कई उपभोक्ता ऐसे है जो बिल की राशि जमा नहीं करते है। ऑनलाइन बिलों का भुगतान होने से कार्यालयों पर लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगी। उपभोक्ता कही से भी बिल जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन बिल जमा करने पर बिजली बिल की राशि में छूट भी मिलेगी।