
स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है जिसमें बच्चों के अच्छे भविष्य की नींव रखी जाती है लेकिन अगर स्कूल के टीचर्स ही शिक्षा के मंदिर की मर्यादा को तार-तार कर दें तो भला इसे कहा जाए। ये सवाल इसलिए है क्योंकि बुरहानपुर जिले से इसी तरह की एक तस्वीर सामने आई है। मामला बुरहानपुर के खकनार विकासखंड की प्राथमिक शाला सोनुद की है जहां स्कूल के टीचर्स स्कूल में ही शराब और मुर्गा पार्टी करते हुए कैमरे में कैद हुए है। स्कूल के टीचर्स की शराब व चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पार्टी के लिए समय से पहले की स्कूल की छुट्टी
सरकारी स्कूल में टीचर्स की चिकन व शराब पार्टी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वो प्राथमिक शाला सोनुद का बताया जा रहा है। वीडियो बीते शुक्रवार का है जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में स्कूल के अंदर टीचर नवल सर, पवार सर और पण्डारे सर मुर्गा बनाकर दारू पार्टी करते दिख रहे हैं। बताया गया है कि स्कूल में एक बच्चे के एडमिशन के बदले टीचर्स ने दो देसी मुर्गों की डिमांड की थी और फिर स्कूल की तय समय से पहले दोपहर तीन बजे ही छुट्टी कर दी थी।
देखें वीडियो-
कलेक्टर ने तीनों टीचर्स को किया सस्पेंड
सरकारी स्कूल में शिक्षकों के शराब और चिकन पार्टी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इन शिक्षकों को सरकार हजारों रुपए सैलरी दे रही है और ये बच्चों को पढ़ाने के बजाए स्कूल में शराब व चिकन पार्टी कर रहे हैं इन्हें तो नौकरी से निकाल देना चाहिए। वहीं वीडियो सामने आने के कारण कलेक्टर ने मामले की जांच कराई और टीचर्स के दोषी पाए जाने पर तीनों टीचर्स को सस्पेंड कर दिया है।
देखें वीडियो-
Updated on:
01 Aug 2023 07:19 pm
Published on:
01 Aug 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबुरहानपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
