5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरकार परिषद की सीएमओं किर्ती चौहान का हुआ स्थानांतरण

२०१५ से २०१७ तक सीएमओं रहे राजेश मिश्रा की वापसी
2 min read
Google source verification
 At last, the transfer of council CMs Kirti Chauhan

At last, the transfer of council CMs Kirti Chauhan

बता दे कि सीएमओं चौहान के कार्यकाल विवादो से भरा रहा। कार्यो में अनदेखी के चलते उन्हे जनप्रतिनिधियो सहित रहवासियो के विरोध का सामना करना पडा। पहले रहवासियो और फिर जनप्रतिनिधियो ने उनके कार्यशौली पर सवाल उठाए।

नेपानगर. नपा परिषद की सीएमओं किर्ती चौहान का आखिरकार स्थानांतरण हो गया। वे अब खंडवा नगर निगम में उपायुक्त होंगी। उनके स्थान पर मंडलेश्वर के सीएमओं राजेश मिश्रा को भेजा गया है। शुक्रवार दोपहर २ बजे आदेश आते ही नगर में राजनैतिक हल-चल शुरु हो गई। वे परिषद की पहली सीएमओं रही जिनके स्थानांतरण को रोकने के लिए किसी भी जनप्रतिनिधि ने प्रयास नही किए। बल्की इसके विपरित परिषद में इसकी सुचना मिलते ही उन्हे रिलिव करने की तैयारी शुरु हो गई। बता दे कि उनकी लापरवाही के चलते भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षद, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सभी कर्मचारी हडताल पर चले गए थे। मामले में कलेक्टर ने मजिस्ट्रीयल जांच बैठाई जिसके बाद मामला शांत हुआ।
बता दे कि सीएमओं चौहान के कार्यकाल विवादो से भरा रहा। कार्यो में अनदेखी के चलते उन्हे जनप्रतिनिधियो सहित रहवासियो के विरोध का सामना करना पडा। पहले रहवासियो और फिर जनप्रतिनिधियो ने उनके कार्यशौली पर सवाल उठाए। अंत में ५ फरवरी को परिषद कार्यालय में कर्मचारियो एवं जनप्रतिनिधियो ने संयुक्त रुप से ताला लगाकर धरना दिया। ११ फरवरी को मामले में कलेक्टर द्वारा जाचं आदेश दिए जाने के बाद धरना समाप्त हुआ। स्थानांतरण के लिए नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने पूर्व सांसद अरुण यादव को पत्र लिखा था। उन्होने पत्र में ही सर्वे सहमती से चुने गए सीएमओं राजेश मिश्रा को नगर में लाने की मांग उठाई थी। नेता प्र्रतिपक्ष गेंदालाल मोर्य ने कहा कि विधायक के हस्तक्षेप से ही स्थानांतरण हुआ है। वही दुसरी ओर सीएमओं राजेश मिश्रा का परिषद में दुसरी बार आगमन है। इसके पहले भी वे ७ अगस्त २०१५ से १३ जुलाई २०१७ तक परिषद में बतौर सीएमओं रह चुके है।