16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सांसद का राहुल गांधी पर तंज, बोले- बाय – बाय, टाय – टाय से नहीं जुड़ता भारत, कांग्रेस में खलबली

भारत जोड़ो यात्रा के बुरहानपुर से निकलने के 11 दिन बाद आया बयान।

2 min read
Google source verification
News

भाजपा सांसद का राहुल गांधी पर तंज, बोले- बाय - बाय, टाय - टाय से नहीं जुड़ता भारत, कांग्रेस में खलबली

बुरहानपुर. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर देशभर में बयानबाजी जारी है। राहुल गांधी की यात्रा निमाड़ से 11 दिन बीतने को हो गए। अब उनकी यात्रा पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बयान देकर कांग्रेस में खलबली पैदा कर दी। सांसद ने कहा कि बाय-बाय टाय-टाय से भारत नहीं जुड़ता। गांधी परिवार की वजह से भारत टूटा है जुड़ा नहीं। इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर इसे अनर्गल बयान बताया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता मांगी लाल को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी मौत, आखिरी सफर में उमड़ा शहर

बांग्लादेश या पाकिस्तान भारत के अभिन्न अंग थे

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आज गांधी परिवार को आवश्यकता क्यों पड़ी। यदि गांधी परिवार ने अच्छे काम किए होते, तो देश जोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ती। गांधी परिवार की वजह से भारत टूटा है, जुड़ा नहीं। बांग्लादेश या पाकिस्तान की बात करें तो यह भारत के अभिन्न अंग थे। इन्हें तोडऩे का काम किसने किया गांधी- नेहरू परिवार ने किया है। यह कांग्रेस को किस तरह संगठित कर सकते है उसके लिए निकले। यह कांग्रेस की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है उस जमीन को ढूंढने निकले, कहा हमारी जमीन बची है। लेकिन इससे कोई लाभ कांग्रेस को होने वाला नहीं है। जनता अच्छे से समझ चुकी है। भारत जोड़ने के लिए आपको काम करना पड़ेगा, संघर्ष करना पड़ेगा। जमीन पर काम दिखाना होगा। भारत जोड़ो यात्रा में वीआइपी सुविधा है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना शिक्षक को पड़ा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर सस्पेंड

अनर्गल बयान बंद करें : मिश्रा

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील कह रहे हैं कि पाकिस्तान और बंगलादेश भारत के अंग थे, कांग्रेस पार्टी ने इसे तोड़ा है। इन्हें कौन समझाए कि जिस संसद में वे बैठते हैं इनके नेता अटलबिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाए जाने पर इंदिरा गांधी को जिन्होंने बांग्लादेश बनाया था उन्हें दुर्गा के अवतार से नवाजा था। इतिहास की जानकारी पढ़े बगैर सांसद अनर्गल बयान देते हैं। उन्हें देश से और कांग्रेस से माफी मांगना चाहिए।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो