
कांग्रेस नेता मांगी लाल को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी मौत, आखिरी सफर में उमड़ा शहर
राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक मांगीलाल शाह को शनिवार शाम सुपुर्द - ए - खाक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने निकले थे। इसी बीच शनिवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य कांग्रेसी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जरूरी तफ्तीश के मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि, दिल का दौरा पड़ने के बाद मांगीलाल शाह को भारत जोड़ो यात्रा में चल रही एंबुलेंस की मदद से सुसनेर ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किये जाने के बाद उनका पार्थिव देह जीरापुर लाया गया। तबतक शहरभर में मांगीलाल शाह के निधन की खबर पूरे शहर में फैल चुकी थी। इसके बाद हजारों स्थानीय, कांग्रेस और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में मांगीलाल को मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द - ए - खाक किया गया। शाह के अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची समेत अन्य नेता बी शामिल हुए।
PCC के सदस्य और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष थे शाह
स्थानीय लोगों के अनुसार, मांगीलाल शाह को शहर के लिए मसीहा माना जाता था। शाह के निधन की खबर शहर में फैलते ही शहरभर में गम का माहौल देखा गया। शाह कांग्रेस पार्टी में पीसीसी के सदस्य भी थे। वो नगर परिषद में उपाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। वहीं, मौजूदा समय में उनकी पत्नी शकीला बी वार्ड नंबर 14 से पार्षद हैं। मांगीलाल शाह मुस्लिम थे, साथ ही वो सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का कार्य करते थे। स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि, वो हमेशा गरीब वर्ग की मदद को तत्पर रहते थे। शाह को नगर वासी हमेशा याद करते रहेंगे. बस स्टैंड पर उनके जनाजे को आखिरी दर्शन के लिए रखा गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी का झंडा उड़ाया। जनाजा नगर में निकला जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।
अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो
Published on:
03 Dec 2022 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
