5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5471 विद्यार्थियों हल किया हिन्दी का पर्चा

पेपर सरल होने से खिले विद्यार्थियों के चेहरे
less than 1 minute read
Google source verification
Board of Secondary Education Board Examination

Board of Secondary Education Board Examination

बुरहानपुर. कक्षा 12वीं के विशिष्ट हिन्दी पेपर के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। प्रश्नपत्र आसान होने से परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी देखी गई। 39 केंद्रों पर 5471 परीक्षार्थी शामिल हुए। 106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पहले पेपर में विद्यार्थी 8.30 बजे से ही केंद्रों पर पहुंच गए। रोल नंबर और कक्ष नंबर का मिलान करने के बाद कक्षों में पहुंचे। सुबह 9 बजे से ही परीक्षाएं शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा से पहले केंद्रों पर कड़े इंतजाम थे। केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी की जांच की गई। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 39 केंद्र बनाए हैं। इनमें से स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए बनाए गए 6 केंद्र संवेदनशील है। एपीसी उमाकांत भिरूड़ ने बताया कि विशिष्ट हिंदी के पेपर में 5 हजार 471 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 8 उड़ानदस्ता दल ने परीक्षा के समय अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। केंद्रों पर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी की जांच भी की गई।

मंगलवार से कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू होगी। पहला पेपर संस्कृत विषय का होगा। विद्यार्थियों को सुबह 8.45 बजे तक कक्ष में पहुंचना अनिवार्य होगा। कक्षा 10वीं में 8 हजार 619 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने तीन और जिला प्रशासन ने दो जांच दल बनाए हैं।