
Burhanpur got this glory after 20 years
बुरहानपुर. द लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा 1 मई को डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस इंदौर में आयोजित की गई। जहां बुरहानपुर के समाजसेवी व चिकित्सक डॉक्टर आईएल मूंदड़ा प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में निर्वाचित हुए। यह बुरहानपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। 20 साल बाद शहर में यह पद मिला है।
डॉ. मूंदड़ा की 44 वर्षों की निरंतर लायनवाद यात्रा उपलब्धियों से परिपूर्ण रही। आपने लायंस क्लब में रहते हुए लगभग सभी पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। अपनी सेवाओं के लिए लायंस क्लब द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किए जाते रहे हैं। स्व. लायन ठा. वीरेंद्रसिंह के सपना था कि बुरहानपुर में लायंस नेत्र चिकित्सालय प्रारंभ हो जिसके डॉ. मूंदड़ा प्रोजेक्ट चेयरमेन है। प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद पर डॉ. मूंदड़ा का निर्वाचित होने से पूरे निमाड़ क्षेत्र के लिए एवं संपूर्ण बुरहानपुर लायंस क्लब के लिए अत्यंत गौरव की बात है। डॉ. मूंदड़ा के गवर्नर बनने से लायंस क्लब बुरहानपुर के कार्यों में विशेषकर वृहद नेत्र चिकित्सालय के निर्माण में गति आएगी। डॉक्टर मूंदड़ा का दिनेश शाह, सुनील मित्तल, डॉ. एसएम तारीक, तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, मनीष पटेल, हर्षितसिंह ठाकुर, लक्ष्मण मित्तल, एनडी. जोशी आदि ने स्वागत किया। बता दे कि इसके पहले डॉक्टर हवलदार और डॉक्टर विजयवर्गीय के पास यह पद रहा था।
आपकी उपलब्धियों में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, शत-प्रतिशत अध्यक्ष, श्रेष्ठ झोन चेयरपर्सन, श्रेष्ठ रीजन चेयरपर्सन, लायन ऑफ द रीजन, अनसंग हीरो अवार्ड, एक्सिलेंट डिग्निटी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, लायंस लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, लायन ऑफ द रीजन, लायंस क्लब एक्सटेेंशन अवार्ड, लायंस क्लब गाईडिंग अवार्ड, रीजनल लायंस लीडरशिप अवार्ड, इंटरनेानल प्रेसिाडेंट एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट, भारत ज्योति अवार्ड, 2017-18 में डायबिटीज अवेयरनेस इंसेंटिव अवार्ड सम्मिलित है, जो आपके एक प्रतिबध्द जनसेवक के साथ-साथ एक प्रतिबध्द चिकित्सिक होने का भी प्रमाण है। डॉ. मूंदड़ा की इन्हीं प्रतिबध्द सेवाओं के कारण उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। डॉ. मूंदड़ा के गवर्नर बनने से लायंस क्लब बुरहानपुर के कार्यों में विशेषकर वृहद नेत्र चिकित्सालय के निर्माण में गति आएगी एवं क्लब को नई ऊचाईयां प्राप्त होंगी।
Updated on:
04 May 2019 09:45 pm
Published on:
04 May 2019 09:45 pm
