
Burhanpur Latest crime news, on road Loot of 40 thousand
बुरहानपुर. बाइक सवार बदमाश अनाज व्यापारी से 40 हजार से भरा बैग छीनकर भाग गए। व्यापारी और पास खड़े लोगो ने पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक, 48 वर्षीय दौलतराम पिता विद्यामल आसवानी मंडी में अनाज के व्यापारी है। रात 11 बजे वे मंडी से श्रीनगर कॉलोनी स्थित अपने घर 40 हजार रुपए लेकर आ रहे थे। घर से 200 फीट की दूरी पर बाइक पर दो बदमाश आए और दौलतराम से बैग छीनने लगे, काफी देरतक छीना छपटी के बाद बदमाश बैग लेकर भाग गए। दौलतराम ने जोर-जोर से आवाज लगाई तो पास खड़े लोग बदमाशों को पकडऩे के लिए दौड़े, ईदगाह तक बाइक से बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में सभी लोग एकत्रित होकर लालबाग थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश जारी कर दी है।
पहले भी हो चुकी घटनाएं
बता दें कि लालबाग रोड और कॉलोनी में इस तरह की घटनाएं भी हो चुकी हैं। पहले इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के साथ ये हादसा हुआ था फिर एक किरण दुकान में बैठी बुजुर्ग महिला कर साथ चेन स्नेचिंग की घटना भी हो चुकी हैं।
Published on:
24 Apr 2019 04:38 pm
