
Contract officers, employees reminding the rule by remaining on collective leave
5 जून 18 की संविदा नीति तत्काल लागू करना एवं ६२ वर्ष के पूर्व सेवा से नहीं हटाए जाने के आदेश तत्काल जारी किए जाए। एक अप्रैल से नवीन स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करना, वर्तमान में विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं में जारी विसंगति पूर्ण संविदा अनुबंध, एपीआर को तत्काल से निरस्त कर रोजगार गारंटी परिषद भोपाल की ओर से संविदा पर कार्यरत मनरेगा अमले के लिए जारी नवीन वर्षीक कार्य प्रणाली अनुबंध को निरस्त किया जाए।
एक अप्रैल से नवीन स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करना, वर्तमान में विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं में जारी विसंगति पूर्ण संविदा अनुबंध, एपीआर को तत्काल से निरस्त कर रोजगार गारंटी परिषद भोपाल की ओर से संविदा पर कार्यरत मनरेगा अमले के लिए जारी नवीन वर्षीक कार्य प्रणाली अनुबंध को निरस्त किया जाए। शासनस्तर पर मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं होने पर आगे आंदोलन किया जाएगा।
बुरहानपुर. पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को जिलेभर के संविदा अधिकारी,कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। कलेक्टर राजेश कुमार कौल को मुयमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन देकर कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव के वचन पत्र में किए गए वादे को याद दिलाया। संविदा कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय में नारेबाजी की।
संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ के विजय पचौरी ने बताया कि प्रदेशभर में संविदा अधिकारी, कर्मचारी जो शासन की विभिन्न योजनाओं, विभागों में १५ से २० वर्षों से कार्यरत है। मंगलवार को प्रदेशभर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर जाकर सरकार को चुनाव के समय किए गए वादें को याद दिलाया जा रहा है।जिसमें नियमितीकरण, निष्कासितों की बहाली, ५ जून १८ की संविदा नीति तत्काल लागू करना एवं ६२ वर्ष के पूर्व सेवा से नहीं हटाए जाने के आदेश तत्काल जारी किए जाए। एक अप्रैल से नवीन स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करना, वर्तमान में विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं में जारी विसंगति पूर्ण संविदा अनुबंध, एपीआर को तत्काल से निरस्त कर रोजगार गारंटी परिषद भोपाल की ओर से संविदा पर कार्यरत मनरेगा अमले के लिए जारी नवीन वर्षीक कार्य प्रणाली अनुबंध को निरस्त किया जाए। शासनस्तर पर मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं होने पर आगे आंदोलन किया जाएगा।
Published on:
05 Mar 2020 06:03 am
