
Corporation employees have not received salary for three months, mobilized mobilization
बुरहानपुर. नगर निगम के विद्युत विभाग और फायर बिग्रेड कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति पर गड़बड़ हो गई है। ठेके पर कार्यरत ३५ कर्मचारियों ने सोमवार को लामबंद होकर निगम कार्यालय में विरोध जताया। ठेकेदार की ओर से एक साल से पीएफ की राशि भी जमा नहीं की गई है।
कर्मचारी संजय बिराड़े ने बताया कि विद्युत विभाग २० और फायर बिग्रेड के १५ कर्मचारियों को ठेकेदार की ओर से पिछले तीन माह का वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। नियमानुसार माह के एक से पांच तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाना चाहिए। लेकिन संबंधित सफाई ठेकेदार की ओर से वेतन भुगतान देरी से किया जा रहा है है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे पहले भी वेतन संबंधी इस तरह की समस्या आ चुकी है। वेतन की मांग करने पर ठेकेदार हर बार जल्द ही वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दे रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर का तो पूरा बजट बिगड़ जाता है। कर्मचारी शिवानंद गाड़े, जीवन तायड़े, कालु तायड़े, रवि वावल, खुर्शिद अंसारी सहित अन्य कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर विरोध जताया।
एक साल से नहीं डाली पीएफ की राशि
कर्मचारियों ने बताया कि विद्युत विभाग और फायर के ३५ से अधिक कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई की राशि का भुगतान भी अब तक ठेकेदार की ओर से नहीं किया जा रहा है। २०१८ में कर्मचारियों के ठेका हुआ था।यह ठेका समाप्त होने के बाद भी तीन माह की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों के खातों में ठेकेदार ने अब तक पीएफ की राशि का भुगतान नहीं किया।हर माह वेतन भी समय नहीं दिया मिलता है। कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों से भी शिकायत कर वेतन की मांग रखी।
- नगर निगम से दो करोड़ से लगभग का भुगतान रुका हुआ है, मेरी तरफ से चार माह का वेतन दे चुका हूं। निगम की ओर से शासन से बजट नहीं होने की बात कही जा रही है।
- पंकज मुहासे, ठेकेदार
Published on:
12 Feb 2020 06:01 am
