5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन की बुरहानपुर निगम कमिश्नर बनी महिला, नायक फिल्म की तरह लिए निर्णय

- महिला सम्मान देने के लिए अनूठा पहल

less than 1 minute read
Google source verification
Decision taken for one day Burhanpur Corporation commissioner as woman,

दीनानाथ भास्कर,दीनानाथ भास्कर,Decision taken for one day Burhanpur Corporation commissioner as woman,

बुरहानपुर. निगम कार्यालय की महिला कर्मचारी को एक दिन का बुरहानपुर नगर निगम कमिश्नर बनाया गया। जनसुनवाई में महिला ने कमिश्नर की कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी और नायक फिल्म की तरह तुरंत निर्णय लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों को निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
दरअसल विश्व महिला दिवस दूसरे दिन नगर निगम कार्यालय में सहायक ग्रेड ३ के पद पर पदस्थ सरिता गुप्ता को सम्मान देकर एक दिन का कमिश्नर बनाकर कुर्सी पर बैठाया गया। महिला कमिश्नर ने सबसे पहले जनसुनवाई में शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधी शाखा प्रभारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस बाद निगम अधिकारियों के साथ फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम और जल आवर्धन योजना के तहत चल रहे निर्माण का निरीक्षण भी किया। जनसुनाई में पहुंची सफाई, पेयजल, कर्मकार सहित संबल योजना की शिकायतों पर तुरंत निर्णय लिया।
इस लिए किया अनूठा प्रयोग
निगम आयुक्त बीडी भूमरकर ने कहा कि विश्व महिला दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा अपने कार्यालयों में अनूठे प्रयास करने के लिए कहा गया था। इस का मकसद महिलाओं का सम्मान करना और उनको प्रोत्साहित करना है। जिससे समाज में सरकारी कार्य प्रणाली के प्रति बदलाव आए।इस लिए सहायक ग्रेड ३ की महिला कर्मचारी सरिता गुप्ता को जनसुनवाई और अन्य कार्याे के लिए एक दिन का कमिश्नर बनाया। यह एक संकेतिक बदलाव है, जिससे महिलाएं आगे आकर कलेक्टर, एसपी और कमिश्नर जैसे जिले के प्रमुख पदों पर काम करें।