5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात्रि गश्त के दौरान पलटी डायल 100, दो पुलिस जवान घायल

- बोरसल के पास हादसा
2 min read
Google source verification
Dial 100 during night patrol, two police personnel injured

Dial 100 during night patrol, two police personnel injured

गांव के अंदर मार्ग कच्चा होने से वाहन के अलगे पहिए में पत्थर लगने से टायर फट गया। जिससे वाहन का स्टे्ररिंग भी फेल होकर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। टायर फटने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी उठ गए थे।वाहन से बाहर निकल कर शाहपुर थाने में हादसे की सूचना दी गई।
बुरहानपुर/शाहपुर. ग्राम बोरसल मार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान डायल १०० वाहन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो पुलिस जवान घायल हो गए। शाहपुर पुलिस की मदद से घायल जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवानों का स्वास्थ देखने के लिए एसपी सहित थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे।
शाहपुर थाने की डायल 100 वाहन रविवार रात्रि २:३० बजे गश्त करते हुए बोरसल से इच्छापुर की ओर जा रही थी। बोरसल मार्ग पर वाहन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आरक्षक महेश पिता मोतीराम मलाकार, सैनिक वामन राव पिता देवराम महाजन, चालक पवन महाजन घायल हो गए। डायल 100 वाहन पलटने की सूचना शाहपुर थाने में मिलते ही गश्त कर रहे आरक्षक कोमलचंद वर्मा, राहुल सरासर, उप निरीक्षक राधेश्याम मौके पर पहुंचे।घायल जवानों को १०८ एंबुलेंस और अन्य वाहनों से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसें में जवान महेश मलाकार और सैनिक वमन राव को गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस अधीक्षक भागवत सिंह बिरदे, थाना प्रभारी जीतेंद्र यादव सहित अधिकारी और पुलिस जवान मिलने के लिए पहुंचे।एसपी ने दोनों ही जवानों का स्वास्थ देखकर जवानों से चर्चा की।
पत्थर लगने से फटा टायर
घायल आरक्षक महेश मलाकार ने बताया कि रात्रि गश्त करते हुए ग्राम बोरसल पहुंचे। गांव के अंदर मार्ग कच्चा होने से वाहन के अलगे पहिए में पत्थर लगने से टायर फट गया। जिससे वाहन का स्टे्ररिंग भी फेल होकर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। टायर फटने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी उठ गए थे।वाहन से बाहर निकल कर शाहपुर थाने में हादसे की सूचना दी गई।