
Distribution of confidential examination material of the board amidst tight security, center presidents deposited material in police stations
बुरहानपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा सामग्री का वितरण कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो की मौजूदगी में केंद्र अध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्षकों को सामग्री के साथ ७ रूट बनाकर बसों के माध्यम से सामग्री पुलिस थानों तक पहुंचाई गई।अब दो मार्च को बोर्ड परीक्षा के दिन थाने में सामग्री अध्यक्ष केंद्र और कलेक्टर से नियुक्त होने वाले प्रतिनिधि की मौजूदगी में मिलेगी।
शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार सुबह ११ बजे ३९ परीक्षा केंद्रों के अध्यक्ष और सहायक अध्यक्षों की बैठक हुई। अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पों ने कहा कि बोर्ड के नियमानुसार सभी परीक्षाएं कराना है।परीक्षा के निर्देशों का पालन कर गोपनीयता बनाए रखे, केंद्रों पर परीक्षा का अच्छा माहौल तैयार कर परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर बिजली, पानी और बैठक व्यवस्था होना चाहिए। गोपनीय परीक्षा सामग्री कक्ष की सील को अपर कलेक्टर और शिक्षा विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में खुला गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व अधिकारियों की निगरानी में वितरण कर ७ रूट की बसों से ७ थानों में सुरक्षित पहुंचाया गया।प्रभारी डीईओ सैयद अतिक अली ने बताया कि दो मार्च से 3९ परीक्षा केंद्रो पर बोर्ड की परीक्षा होंगी। कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण शुरू किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इस सामग्री में प्रश्न पत्र व स्टीकर सहित उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्र प्रभारी स्कूल के प्राचार्य या परीक्षा प्रभारी गोपनीय सामग्री वितरण केंद्र पहुंचे, जो सुरक्षा पेटी में गोपनीय सामग्री रख कर अधिकारियों की उपस्थिति में सील कर रवाना किया गया।
शाम ४:३० बजे रवाना हुई आखरी बस
सुबह ११ बजे से सामग्री वितरण शुरू हो गया था। केंद्र पर दर्ज परीक्षार्थियों की संया अनुसार प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिाओं का मिलान किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय से परीक्षा सामग्री केंद्र अध्यक्ष और सहायक अध्यक्षकों को सौंपने के बाद पुलिस जवानो की सुरक्षा में बसो के माध्यम से ५ थानों और दो पुलिस चौकियों तक पहुंचाया गया। दोपहर १ बजे बसों के माध्यम से दल रवाना हुए। शाम ४:३० बजे आखरी बस उत्कृष्ट विद्यालय से परीक्षा सामग्री लेकर रवाना हो गई।
परीक्षा एक नजर में
-: १४ हजार ४३२ विद्यार्थी परीक्षा देगें
-: ३९ परीक्षा केंद्र
-: ५ केंद्र संवेदनशील
-: १०वीं में ८६१९ परीक्षार्थी
-: १२वीं में ५८१३ परीक्षार्थी
-: ६०० शिक्षकों की लगाई ड्यूटी
बीयू:२७०१: वितरण हुई परीक्षा सामग्री।
Published on:
28 Feb 2020 06:01 am
