6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो किया वायरल

- तीन आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Divorced woman raped on the pretext of marriage, porn video went viral

Divorced woman raped on the pretext of marriage, porn video went viral

बुरहानपुर. तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर गणपति थाना पुलिस ने बलात्कार करने वाले आरोपी और वीडियो वायरल करने वाले दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद खंडवा जेल भेज दिया।
गणपति थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने बताया कि फरियादी महिला द्वारा थाने पहुंच कर एक आरोपी द्वारा बलात्कार कर अश्लील वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत की गई।तीन जून को आरोपी मोहम्मद जुनैद पिता फारूख भंगारवाला निवासी इमलीपुरा खंडवा के विरूद्धधारा 366, 376, 456 सहित आइटी एक्ट 67. 67 ए का अपराध दर्ज कर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वाले करने वाले मालिक सलामत निवासी आजाद नगर और एक महिला के खिलाफ आइटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला के साथ दो बार किया बलात्कार
पुलिस के अनुसार फरियादी महिला की 2018 में इंदौर शादी हो गई थी, परिवारिक विवाद के चलते 2019 में तलाक हो गया था, लेकिन 2018 से ही आरोपी जुनैद भंगारवाला से मोबाइल के जरिए पहचान हुई।शादी का झांसा देकर मार्च 2019 में घर पर और तीन माह बाद फिर एक होटल में बलात्कार कर वीडियो बनाया। आरोपी शादीशुदा होने के बाद भी महिला को झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी की झूठ खुलने पर उसने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। 3 जून 2021 को फरियादी को वीडियो वायरल होने की सूचना मिली तो थाने पहुंच कर शिकायत की गई।
- शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने एवं वीडियो वायरल करने पर खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया।
राजेंद्र इंगले, टीआइ गणपति थाना, बुरहानपुर