4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5वीं, 8वीं की परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी

- व्यवस्था
2 min read
Google source verification
 Duty will be applied online in the 5th, 8th examination

Duty will be applied online in the 5th, 8th examination

५वीं, ८वीं की परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी
- व्यवस्था
बुरहानपुर. जिले में 5वीं 8वीं के छात्रों के रोल नंबर और मार्कशीट ऑनलाइन देखे जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों की जानकारी, केंद्राध्यक्षों, सहायक केंद्राध्यक्षों, छात्र का रोल नंबर, मूल्यांकन केंद्र और रिजल्ट की जानकारी ऑनलाइन की जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एनुअल एक्जामिनेशन मैनेजमेंट सिस्टम ईएमएस एप तैयार किया है। इसमें पूरी जानकारी होगी।
जिले में परीक्षा केंद्रों और बच्चों का सत्यापन का काम चल रहा है। इसके बाद स्कूल बार जानकारी ऑनलाइन की जा रही है। बोर्ड पैटर्न पर 5वीं व 8वीं की परीक्षा 4 मार्च से 27 मार्च तक होगी। 5वीं की दोपहर 1.30 से 4 बजे तक और 8वीं की दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक होगी। बुरहानपुर ब्लॉक में 5वीं में ४ हजार और 8वीं के ४ हजार छात्र.छात्राएं शामिल होंगे। एप पर प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। शिक्षा विभाग ने पहली बार 5वीं, 8वीं की परीक्षा की पूरी जानकारी एप पर ऑनलाइन की है। इससे छात्र.छात्राओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। पूरा रिकार्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा। इससे अधिकारियों को सुविधा होगी।
सॉफ्टवेयर में किया जाएगा कार्य
ऑनलाइन किए जाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। जो कि एजुकेशन पोर्टल पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, बीईओ, बीआरसी तथा संकुल प्राचार्य के लॉग इन करने पर ईएमएस के नाम से प्रदर्शित होगा। इस सॉफ्टवेयर में बीआरसी, शाला प्रधानाध्याक, डीईओ, डीपीसी और केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी, छात्रों की सूची एवं अन्य जानकारियां और गतिविधियां अपडेट करने के निर्देश दिए हंै।
ऑनलाइन होने से रूकेंगी परीक्षा में गड़बडय़िां
बीआरसी राजकुमार मंडलोई ने बताया कि 5वीं और 8वीं के छात्रों के रोल नंबर, नाम से लेकर परीक्षा केंद्र, केंद्राध्यक्ष, मूल्यांकनकर्ता और रिजल्ट की पूरी जानकारी ऑनलाइन रहेगी। इससे परीक्षा में गड़बड़ी नहीं हो सकेंगी। अलग.अलग स्तर पर गलतियों की जानकारी मिलेगी और जिम्मेदारी तय होगी।