
Efforts to rob with dryfruits trader in Indira Colony
- ड्रायफ्रुट्स व्यापारी के साथ इंदिरा कॉलोनी में हुई वारदात
- बाइक से जा रहा था घर
बुरहानपुर. ड्रायफ्रुट व्यापारी के साथ इंदिरा कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। आंखों में मिर्ची झोंकने के बाद रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। इसके बाद सिर पर लकड़ी मार दी। व्यापारी के चिल्लाचोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े जब तक बदमाश जमीन पर गिरे एक हजार रुपए के करीब ले भागे। इस वारदात में पुलिस को जमीन पर दो जिंदा कारतूस भी मिले, जो बदमाश व्यापारी पर बंदूक तक चलाने की फिराक में थे। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल व्यापारी को निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया।
गांधी नगर निवासी दिलीप कुमार वासवानी की बस स्टैंड पर सद्गुरु ड्रायफ्रुट्स के नाम से दुकान है। वह दुकान बंद कर बुधवार रात ९ बजे के करीब बाइक से घर लौट थे। उनके पास बैग भी था, जिसमें करीब ३५ हजार रुपए थे। बोरले अस्पताल के सामने फल खरीदे और हनुमान मंदिर के पास से निकले रास्ते से कॉलोनी में प्रवेश किया। कुछ दूरी पर निकलते ही पीछे से एक बाइक सवार अचानक आगे आकर गाड़ी रोकी और आंखों में मिर्ची डाल दी। दिलीप के एक आंख में मिर्ची गई। इसके बाद बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया। छीना छपटी के बाद दिलीप ने यह बैग पास के मकान में फेंक दिया। बदमाशों ने बंदूक निकालकर इसे चलाने वाले भी थे, लेकिन इसमें से दो जिंदा कारतूस जमीन पर गिर गए। जब तक व्यापारी की आवाज सुनकर लोग आने लगे बदमाश बैग से गिरे हजार रुपए के करीब उठाकर बाइक लेकर फरार हो गए।
मंदिर के पास थे छूपे हुए
व्यापारी ने अंदेशा जताया कि यह बदमाश मंदिर के पास छुपे हुए थे, जो मेरे आगे निकलते ही यह आ गए। एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। दिलीप ने बताया कि चिल्लाचोट कर इनसे हाथापाई नहीं करते तो यह बैग छीनकर भाग निकलते। इसलिए पहले बैग मैंने पास में ही एक मकान में फेंक दिया था। घटना के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वारदात के लिए पहले से रैकी की जा रही थी। मौके पर जमा हुए लोगों ने बताया कि बाइक पर फरार हुए बदमाशों के पास बंदूक भी थी। एक युवक के हाथ यह हथियार नजर आया। दिलीप के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे १६ टांके आए हैं।
Published on:
25 Jul 2018 11:30 pm
