11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर के सभी पुलिस थानों में बनेगा ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क

- सीएसपी ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

less than 1 minute read
Google source verification
Energy Women's Help Desk to be built in all police stations of Burhanpur

Energy Women's Help Desk to be built in all police stations of Burhanpur

बुरहानपुर. गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश के 700 पुलिस थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। बुरहानपुर जिले के 9 पुलिस थाने भी चयनित हुए है। महिला हेल्प डेस्क में प्रभारी से लेकर आरक्षक के पदों पर महिला पुलिस जवान तैनात रहेंगे। थानों में दर्ज होने वाले महिला अपराध संबंधी प्रकरणों की यहां पर सुनवाई होंगी। विश्व महिला दिवस 8 मार्च को डेस्क का शुभारंभ होंगा।
एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि महिला अपराधों पर रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई के लिए जिले के सभी 9 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत विश्व महिला दिवस ८ मार्च से होने जा रही है। थानों में हेल्प डेस्क का गठन प्रभारी से लेकर आरक्षक की महिलाएं होगी।उसी हिसाब से यहां महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्तियां हो गई है। ऊर्जा डेस्क बनाने का उद्देश्य थाने में आने वाली कोई भी महिला की फरियाद यहां महिला पुलिस अधिकारी सुन सके। महिला पुलिस को पीडि़त महिलाएं आसानी से पूरी जानकारी देती है। जहां महिलाओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। थाना प्रभारी डेस्क के इंचार्ज होंगे। हेल्प डेस्क पर तैनात महिला अधिकारी संचालक होंगी। प्रधान आरक्षक को.ऑर्डिनेशन का काम करेंगे।
इन थानों में हेल्प डेस्क की सुविधा
कोतवाली, शिकारपुरा, गणपति नाका, लालबाग, निंबोला, नेपानगर, खकनार , अजाक थाना सहित एक अन्य थानें में यह महिला हेल्प डेस्क तैयार होंगा। शनिवार को सीएसपी बीपी वर्मा ने कोतवाली थाने का निरीक्षण कर यहां पर ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को लेकर व्यवस्था देखी।