5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूल्यांकन समिति बैठक : कॉलोनी और विकसित क्षेत्र नई गाइड लाइन में जुड़ेंगे

- जिला मूल्यांकन समिति की बैठक
2 min read
Google source verification
 Evaluation Committee Meeting: Colony and Developed Areas to Join New Guide Line

Evaluation Committee Meeting: Colony and Developed Areas to Join New Guide Line

बुरहानपुर. प्रदेश सरकार ने जमीन की गाइडलाइन में २० फीसदी की गिरावट करने के बाद सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में भी इसका असर दिखा। जमीन के २० फीसदी रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को समिति ने नकार दिया। विधायक ने कहा कि जब सरकार कम कर रही है, तो जमीन के दाम नहीं बढऩा चाहिए। इससे आमजन को भी बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि दस नए क्षेत्रों को शामिल कर पंजीयक विभाग की दरे शामिल करने का प्रस्ताव पर मुहर लगी। अब 17 फरवरी तक जनता के सुझाव आने के बाद मामला भोपाल जाएगा, इसके बाद अंतिम मुहर लगेगी।
बैठक में यह हुए निर्णय
आगामी २०२१-२१ के लिए तैयारी शुरू हो गई। जमीन की नईगाइड लाइन तैयार करने के लिए सोमवार को दो घंटे तक जिला मूल्यांकन समिति की बैठक चली। जहां उप जिला मूल्यांकन समिति से मिले प्रस्ताव रखे गए। इस पर मंथन चलने के बाद कई निर्णय लिए गए। विधायक सुरेंद्रसिंह ने खास तौर पर जमीन के दाम नहीं बढ़ाने पर चर्चाकी गई। जिला पंजीयक के अनुसार बैठक में विभाग ने जो नए क्षेत्र जोडऩे का प्रस्ताव रखा गया था, उसे मान्य किया गया। साथ ही मप्र गृह निर्माण मडल की नईअनुमोदित कॉलोनी अटल विहार को ाी सिमलित किया गया। इसके अतिरिक्त विभागीय एप्लीकेशन संपदा से प्राप्त डाटा के विश्लेषण आधार पर औसतन १० प्रतिशत लोकेशनों में वृद्धि की जाना प्रस्तावित है। यह ऐसे क्षेत्र है, जिसमें टीएनसीपी से वैध कॉलोनी और विकसित क्षेत्र है।
अब आगे क्या
बैठक में जो निर्णय लिए गए उस पर १७ फरवरी तक आमजन के सुझाव बुलवाए गए हैं। इसके बाद अंतिम निर्णय के लिए प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड मप्र भोपाल की ओर भेजा जाएगा।यहां से अंतिम मुहर लगेगी। बैठक में विधायक सुरेंद्रसिंह, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, एसडीएम काशीराम बड़ोले, जिला पंजीयक अधिकारी क्षिप्रा सेन, उप पंजीयक सुरेंद्र कुमार कोरी आदि मौजूद थे।