28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

33 सौ रुपए प्रति तोला बढ़े दाम, सोने के भाव में आया भारी उछाल

जेवराती सोने के दाम जनवरी 2022 में 50000 प्रति तोला थे, अभी 53300 रुपए प्रति तोला पर पहुंचा सोना, दो साल में तेजी से बढ़े दाम    

2 min read
Google source verification
gold11.png

दो साल में तेजी से बढ़े दाम

बुरहानपुर. शहर में सोने के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने और चांदी के दाम बजट के बाद और तेजी से बदल रहे हैं। बीते रोज हल्के उछाल के बाद शुक्रवार को सोने के दाम 53300 रुपए प्रति तोला भाव पहुंच गए जबकि जनवरी 2022 में सोना 50000 प्रति तोला बिक रहा था. इस तरह महज करीब एक साल में ही सोने के भाव में प्रति तोला 3300 रुपए का इजाफा हो गया है.

पिछले दो साल में तेजी से भाव बढ़े हैं। हालांकि इसके पहले अगस्त 2020 में भी सोने के भाव में चमक आई थी और भाव 58000 तक पहुंच गए थे, बाद में फिर उतार आया। सराफा व्यवसायियों का कहना है कि अगस्त 2020 के बाद फिर सोने के भाव में तेजी आई है। भाव 50 हजार के नीचे नहीं उतर रहे हैं। शुक्रवार के दिन भी जेवराती सोने के भाव 53300 पर रहे। जबकि चांदी 69 हजार 500 रुपए किलो पर रही। अब आगे शादियों का सीजन होने से सोने चांदी के भाव में फिर तेजी आएगी।

कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम :
भारत में सोने चांदी की कीमत वायदा बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से तय होती है, जिस दिन ट्रेडिंग होती है उसकी आखिरी क्लोजिंग को अगले दिन के लिए बाजार भाव मान लिया जाता है। हालांकि ये सेंट्रल प्राइज होता है। इसमें कुछ और चार्ज के साथ रेट अलग अलग शहरों में तय होता है और फिर उसको फुटकर विक्रेता गहनों में मेकिंग चर्ज लगाकर बेचता है।

बाजार भाव से महंगे में क्यों मिलते हैं आभूषण
लोगों को हमेशा लगता है कि आज तो बाजार का भाव इतना है, लेकिन सोनार हम से ज्यादा पैसे ले रहे हैं। इसलिए जानना जरूरी है कि बाजार भाव प्योर धातु का होता है, ये गहनों को रेट नहीं होता। कोई भी दुकानदार वजन के उपर मेकिंग और सर्विस चार्ज लेता है, जिससे वह बाजार भाव से ऊपर होता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होने के कारण काफी लचीला और कमजोर होता है। इस कारण इससे गहने नहीं बनाए जा सकते।

माह भाव तोले में
मार्च-2019 33200
जनवरी-2020 40000
अगस्त-2020 58000
सितंबर-2020 51000
जनवरी-2021 52000
अगस्त- 2021 49900
दिसंबर- 2021 49500
जनवरी-2022 50000
अप्रैल-2022 52600
दिसंबर-2022 53500
जनवरी-2023 55000
फरवरी-2023 53300