
Hitech farmers, increased on mobile app, registration number reached 575
बुरहानपुर. समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी के लिए जिले में 6 सोसायटियों के माध्यम से गेहूं. चना का पंजीयन किया जा रहा है। एक फरवरी से अब तक १८०० किसानों ने पंजीयन कराया। इस बार मोबाइल एप पर भी सुविधा दी गई। इस पर तेजी से बढ़ी संख्या को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसान भी अब हाईटेक हो गए हैं। १८०० पंजीयन में से ५७५ सबसे अधिक मोबाइल पर एप पर पंजीयन हुआ है। २८ फरवरी शुक्रवार को पंजीयन की अंतिम तारीख होने से किसानों की भीड़ पंजीयन केंद्रों पर लग रही है।
किसान रबी सत्र में लगाए गए चना.गेहूं को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कराने पहुंच रहे है। जिले में 15 हजार से अधिक किसान गेहूं चने का उत्पादक करते है। पिछले साल आठ हजार किसानों ने समर्थन मूल्य खरीदी के लिए पंजीयन कराया था। लेकिन इस बार अब तक १८०० किसान ही पंजीयन के लिए पहुंचे है। गेंहू फसल तैयार होने के बाद कुछ किसानों ने कटाई का काम भी शुरू कर दिया है। समर्थन मूल्य पर उपज को बेचने के लिए किसानों की सूची नहीं होने से किसान इस साल पंजीयन के लिए भी नहीं पहुंच रहे है। समर्थन मूल्य पर पंजीयन की अंतिम तारीख २८ फरवरी होने के बाद भी अधिक किसानों का पंजीयन नहीं होने के कारण पंजीयन तारीख को आगे भी बढ़ाया जा रहा है।लेकिन अब तक शासन से कोई निर्देश नहीं आए है।
कहा पर कितना हुआ पंजीयन
सोसायटी पंजीयन
एमागिर्द संस्था ३४५
विपणन संस्था २९०
वृहत्ताकार संस्था लोनी ३१४
सहकारी संस्था सीवल १०२
सहकारी संस्था तुकईथड़ १२३
सहकारी समिति धूलकोट ५१
मोबाइल एप से हुए ५७५
बीयू:२७०३: पंजीयन केंद्र पर पहुंचे किसान।
Published on:
28 Feb 2020 06:02 am
