4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बीवियों की लड़ाई में पति ने की आत्महत्या

- बार-बार थाने में बुलाने से परेशान था पति
2 min read
Google source verification
Husband commits suicide in battle of two wives

Husband commits suicide in battle of two wives

इसके चलते पहली पत्नी सावित्री ने पांच एकड़ जमीन से लगे दो एकड़ के खेत को खरीद लिया था और यहां पानी के लिए कुएं की व्यवस्था करवाई थी। इसके बाद से दूसरी पत्नी डोरी बाई जमीन का हिस्से बदलने के लिए विवाद कर रही थी।
- ग्राम खातला का मामला
बुरहानपुर. बीवियों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद में बार-बार थाने बुलाए जाने से परेशान पति ने कीटनाशक दवा पीकर आत्म हत्या कर ली। मामला धूलकोट क्षेत्र के ग्राम खातला का है। यहां कैलाश पिता कैसरराम (60) ने मंगलवार सुबह अपने खेत में कीटनाशक पी लिया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
कैलाश ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी सावित्री व दूसरी पत्नी डोरी बाई है। दोनों पत्नियों में जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसके चलते कैलाश ने कुछ वर्ष पहले उसकी १० एकड़ जमीन के दो हिस्से कर पांच-पांच एकड़ भूमि दोनों पत्नियों के नाम कर दी थी। इस जमीन पर सिंचाई के लिए कोई साधन नहीं मौजूद थे। इसके चलते पहली पत्नी सावित्री ने पांच एकड़ जमीन से लगे दो एकड़ के खेत को खरीद लिया था और यहां पानी के लिए कुएं की व्यवस्था करवाई थी। इसके बाद से दूसरी पत्नी डोरी बाई जमीन का हिस्से बदलने के लिए विवाद कर रही थी। जब घर में विवाद नहीं सुलझा, तो मामला थाने तक पहुंचा। धूलकोट चोकी में इसकी शिकायत हुई थी।
पहली पत्नी सावित्री ने बताया कि जमीन विवाद के चलते पति कैलाश को बार-बार थाने बुला रहे थे, इससे वह परेशान था। मंगलवार को भी उसे थाने में बुलाया था, लेकिन वह जाना नहीं चाहता था। सुबह ही वह उठकर खेत चला गया और बाद में खबर आई की उसने कीटनाशक पी लिया। निंबोला पुलिस ने शव परीक्षण कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।