5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुरहानपुर

दिखाया था आरओ वाटर का सपना, नल से आ रहा मटमैला पानी

शहर के अधिकांश वार्डों में इन दिनों दूषित एवं मटमैला पानी सप्लाय हो रहा है। दिखने में ही गंदा नजर आने से लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई। दूषित पानी सप्लाय होने से शहरवासियों पर जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यह समस्या विगत […]

Google source verification

शहर के अधिकांश वार्डों में इन दिनों दूषित एवं मटमैला पानी सप्लाय हो रहा है। दिखने में ही गंदा नजर आने से लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पीने के पानी की समस्या बढ़ गई। दूषित पानी सप्लाय होने से शहरवासियों पर जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यह समस्या विगत एक सप्ताह से बनी हुई है। निगम में शिकायत करने पर भी समाधान नहीं होने पर चंद्रकला वार्ड के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। जलावर्धन के नल कनेक्शनों से दूषित पानी सप्लाय की शिकायत बढऩे के साथ चंद्रकला वार्ड के रहवासियों का विरोध होने पर मंगलवार शाम का निगम की टीम ने वार्ड में पानी के सैंपल लिए। जेएमसी के अफसरों ने भी वार्ड में भ्रमण कर महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने भी नलों में दूषित पानी सप्लाय की शिकायत की। टीम ने अलग-अलग जगह से पानी के सैंपल लिए है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।