20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाने सीबीएसई का परीक्षा परिणाम, कौन रहा अव्वल

- दसवीं सीबीएसई में लड़कों से अव्वल रही लड़कियां

2 min read
Google source verification
Know CBSE exam results, who is the topper

Know CBSE exam results, who is the topper

- दसवीं सीबीएसई परिणाम ने बिखेरी खुशियां
बुरहानपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की कक्षा १०वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर घोषित हुआ। परिणाम आते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीबीएसई में भी लड़कों से अव्वल लड़कियां रही। जिले में टॉप-१० सूची में एक भी लड़का शामिल नहीं हुआ है। नेहरू मांटेसरी की नंदीनी ९५.६ अंक के साथ जिले में टॉपर है। वहीं मेक्रोविजन एकेडमी की प्रत्युषा पाटीदार ९५.४ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर मेक्रोविजन की अंकिता सोनकुचले ९५.२ प्रतिशत के साथ हांसिल किया।
दोहपर १२ बजे करीब सीबीएसई कक्षा १०वीं का रिजल्ट जारी हुआ। शहर में नेहरू मांटेसरी, मेक्रोविजन, सेंटथेरेसा और बुरहानपुर पब्लिक स्कूल सीबीएसई है। रिजल्ट आते ही बच्चें अपना परिणाम देखने में लग गए और फिर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। टॉपर बच्चों को स्कूलों में बुलाया गया। कई बच्चों के घरों पर शिक्षकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
मेक्रोविजन एकेडमी के २०८ बच्चें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
मेक्रोविजन एकेडमी में कक्षा १०वीं का परिणाम काफी बेहतर रहा। प्राचार्य जसवीरसिंह परमार ने बताया कि 10वी का परीक्षा परीणाम शत-प्रतिशत रहा है। 241 विद्यार्थियों में से 208 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। इसमें प्रत्युषा पाटीदार को 95.4, अंकिता सोनकुचले को 95.२, अनुष्का खारे को 94.8 , अदिति बोथरा को 94.६, सौम्या बर्माते को 94.4 और परिधि विजयवर्गीय को 94 प्रतिशत अंक मिले है। स्कूल में ३६ छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले है। प्रत्युषा पाटीदार, अदिति बोथरा, अविना जैन, अनुजा बोथरा, विशाल गुजराती, जतिन पाटिल ने सामाजिक विज्ञान विषय में 100/100 अंक प्राप्त किए है।
१५ छात्रों को ९० प्रतिशत से ज्यादा अंक
नेहरू मांटेसरी स्कूल में कक्षा 10वीं में १५ छात्रों को ९० प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले है। यहां नंदिनी दुंबवानी को 95.6 , लक्षिका भगत को 9४, मुस्कान नागराज व चेतना लड्डा को 92.6 , मिले है। 224 विद्यार्थियों मे से 127 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां यश सांकले को ९१.६, सत्यम शिंदे को ९०.६, निकिता गंगले को ९०, साक्षी शाह को ८७.४, गौरव महाजन को ८५.८ और कल्यानी माहेश्वरी को ८४.८ प्रतिशत अंक मिले है। सेंटटेरेसा स्कूल में अभीषेक पाहुजा ९२.२, चेतन वाडे ९२, प्रिती गांजावाला ९१.२, प्रत्युष पाटीदार ९०.४, फारूक अहमद ८८.४, हर्षित सदवर्ते ८८, यश सुगंधी ८७.४, शिवेंद्रसिंग ठाकुर ८५.४, काजल शाह ८५, हर्ष शाी ८४.६, खुशी चिते ८४.२, सानिया चंदेल ८२.६, नबील हुसैन ८१.६ व वंशीता सेठ को ८१.४ प्रतिशत अंक मिले है।

कलेक्टर बनने का सपना है नंदीनी का
जिले में टॉपर रही नंदीनी दुंबवानी ने का सपना कलेक्टर बनने का है। नंदीनी ने बताया कि वह ११वीं में गणित विषय से पढ़ाई करेंगी और एडीशनल सबजेक्ट कम्प्यूटर ले रही है। पढ़ाई के अलावा नंदीनी को हस्तकला, खेल में रूची है। पिता अजय दुंबवानी सिंगर है और स्टेज शो करते हैं।
बीयू३००९: रिजल्ट आने के बाद माता-पिता के साथ नंदीनी।

लक्षिका का आईएस अधिकारी बनने का सपना
लक्षिका भगत भी आईएस अधिकारी बनकर जनता की सेवा करना चाहती है। लक्षिका ने बताया कि वह गणित विषय से आगे पढ़ाई करेंगी। लक्षिका को पढ़ाई के अलावा खेल, शतरंज, ?प्यूजिक सुनने का शौक है। पिता प्रवेश भगत की मोबाइल शॉप है।
परिवार के साथ लक्षिका भगत।

मेक्रोविजन एकेडमी के टॉपर :-
अदिति बोथरा।
अंकिता सोनकुचले,
अनुष्का खारे।
परिधी।
प्रत्युषा पाटीदार।

नेहरू मांटेसरी के टॉपर :-
मुस्कान नागराज।
चेतना लड्डा।
भूमिका सोनी।
रूचिका पवार।
आयुष तापरीया।
वरूण काले।
वैष्णवी पाटील।
कश्तीज अग्रवाल।
कनक यादव।
मुस्कान चीचदवानी।
वंशीका।
अमतुल्ला शेख।

सेंटथेरेसा के टॉपर :-
प्रत्युष पाटीदार।
प्रिती गांजेवाला।
चेतन वाड़े।
कल्याणी।

पब्लिक स्कूल के टॉपर :-
निकीता।
साक्षी।
सत्यम।
यश।
गौरव।