11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

31 एकड़ में लगे सबसे बड़े मेले में उमड़े दो लाख लोग

मोती माता मेले में दूसरे दिन उमड़ी आस्था की भीड़, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मन्नत में चला तुलादान का दौर, करीब 500 क्विंटल मिठाई चढ़ाई, मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार, मेले में रही चहल-पहल

less than 1 minute read
Google source verification
burhanpur_8jan.png

डोइफोड़िया. लोखंडिया में लगने वाले जिले के सबसे बड़े वार्षिक मोती माता मेले में लाखों लोग आ रहे हैं. मेले के दूसरे दिन भी आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। यहां दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आकर माता के दर्शन किया। 6 दिवसीय मेले में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।

दूसरे दिन भी 31 एकड़ क्षेत्र में लगे मेले में भीड़ ही भीड़ नजर आई- मेले मेें आए लोगों ने 500 क्विंटल मिठाई प्रसादी के रूप में चढ़ाई। पूर्णिमा पर मेले के पहले दिन माता के दर्शन के लिए 3 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे थे। दूसरे दिन भी 31 एकड़ क्षेत्र में लगे मेले में भीड़ ही भीड़ नजर आई. यहां के दोनों मार्गों को वन वे रखा गया था जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ।

ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण झामु पवार ने बताया कि मेले का आयोजन 121 साल से किया जा रहा है। छह दिवसीय मेले में दूसरे दिन भी दो लाख श्रद्धालु आए। मंदिर सचिव प्रकाश राठौड़, मेला अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया इस बार मेला पूरे 31 एकड़ में लगा है। 10 एकड़ में पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसमें छोटी-बड़ी तीन हजार दुकानें शामिल हैं।

6 दिवसीय इस मेले में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं- ट्रस्ट सदस्य ईश्वर जाधव ने बताया दूसरे दिन मन्नत के अनुसार तुलादान का दौर चला। इसमें करीब 500 क्विंटल मिठाई चढ़ाई गई। मेले के तीसरे दिन करीब डेड़ लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले का समापन 10 जनवरी को होगा। 6 दिवसीय इस मेले में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं।