5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉक ड्रिल : कोरोना वायरस का मिला मरीज

- संक्रमित मरीज को एंबुलेंस से उतार कर वार्ड तक ले गए- डॉक्टर सहित स्टॉफ को किया जागरूक
2 min read
Google source verification
 Mock Drill: Corona virus patient found

Mock Drill: Corona virus patient found

बुरहानपुर. जिला अस्पताल उस समय हड़कंप मच गया, जब कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध मरीज को डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर और स्टॉफ नर्सों ने विशेष किट पहनी हुई थी। अस्पताल इमरजेंसी गेट से लेकर आइसोलेशन वार्ड तक किसी लोगों को हटा दिया गया।
दरअसल यह पूरी कवायद बुधवार दोपहर १:३० बजे कोरोना वायरस को लेकर मॉक ड्रिल के वायरस से निपटने के इंतजामों को लेकर की गई। कोरोना वायरस को लेकर देशभर में अलर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में अगर कोरोना वायरस का संक्रमित मरीज इलाज के लिए पहुंचता है तो किस प्रकार से व्यवस्था हो यह मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया कि आपात स्थिति में किस प्रकार से निपटा जाए।। मॉक ड्रिल के दौरान कोरोना वायरस से पीडि़त मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर की तैयारी नजर आई। सीएस शकील अहमद खान ने बताया कि कोरोना वायरस चीन से होकर भारत तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मॉकड्रिल करने के आदेश दिए हैं। अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है, एक विशेष किट है जिसे पहने हुए हैं जैसे ही कोई मरीज आता है तो उसका ब्लड सेंपल लिया जाएगा। सेंपल को लेब भेजा जाएगा मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखना जाएगा।
डॉक्टरों को अलग वेशभूषा में देख लोग हुए हैरान
मॉक ड्रिल के दौरान डॉक्टरों को अलग वेशभूषा में देख अस्पताल आए मरीज भी हैरान रह गए। मॉक ड्रिल के दौरान डॉक्टर और स्टॉफ को को दौड़ भाग करते हुए देख कुछ देर के लिए अस्पताल में सन्नाटा छा गया। मॉक ड्रिल के नजारे को देख सभी एक दूसरे से पूछताछ करने में लगे। आपातकालीन गेट पर पी.पी.ई.किट पहने,वाइरस नष्ट करने की मशीन हाथ मे लिए स्टॉफ के कर्मचारी खडे रहे।मॉकड्रिल के दौरान सिविल सर्जन डॉ.शकिल अहमद खान,रविंद्रसिंह राजपूत, डॉ. गौरव थवानी, डॉ. फेहमी हूसना मीर, ,डॉ.धवल पाटील, स्टाफ नर्स पुजा टीमोथी,सोनाली कांबले,सुरेश चौर मौजूद थे।
हाथ नहीं मिलाए, दूर से करें नमस्कार
डॉक्टर शकील अहमद खान ने कहा कि चीन के बाद यह कोरोना वायरास तेजी से फैल रहा है। भारत में भी संक्रमित मरीज मिले हंै। सावधानी के लिए अब अस्पताल मे कोई भी डॉक्टर आपस में मरीज से हाथ नहीं मिलाएगा। भीड़ वाले क्षेत्रों जाने से बचे। किसी से हाथ और गले नहीं मिले। दूर से ही नमस्कार, सलाम और आदाब करें।