4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिट्टी का अवैध खनन करते 12 से अधिक ट्रैक्टर-टॉली जब्त

पटवारी ने की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
JCB and tractor seized from Khinni Ghat

JCB and tractor seized from Khinni Ghat

बुरहानपुर. नदियों से बिना अनुमति के रेत खनन करने के साथ ही शाहपुर पटवारी कार्यालय और पुलिस थाने से दो किमी दूरी पर मिट्टी का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। सोमवार को शाहपुर पटवारी ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी सहित 12 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर पंचनामा तैयार किया।

नाचनखेड़ा ताप्ती नदी के किनारे किसान के खेत से बिना अनुमति के ही जेसीबी की ओर से मिट्टी की खुदाई कर 12 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन किया जा रहा था। मिट्टी निकालने के लिए क्षेत्रके हरे पेड़ों को भी बिना अनुमति के काटे जा रहे थे। सोमवार को मिट्टी के अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर पटवारी यशवंत पटिल, सहायक इश्वर गवई कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। यहां पर इतनी बड़ी संख्या में मिट्टी का अवैध उत्खनन देखने के बाद भी पटवारी ने पंचनामा बनाकर छोड़ दिया, जबकि मौके पर मौजूद जेसीबी, ट्रैक्टर सहित काटे गए पेड़ों की लकडिय़ों को जब्त नहीं किया। शाहपुर के पटवारी यशवंत पाटिल ने कहा कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार किया गया है, कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में शाहपुर पटवारी से बात करता हूंं, अवैध खननकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
काशीराम बड़ोले, एसडीएम, बुरहानपुर