5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 12 से 15 मई के बीच

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 4 मई तक होगा समाप्त, नतीजे बनाने में आठ दिन का और समय
less than 1 minute read
Google source verification
mp board 12th result 2019 date, mp board 10th result 2019 kab aayega

mp board 12th result 2019 date, mp board 10th result 2019 kab aayega

बुरहानपुर. सब कुछ ठीक ठाक रहा तो मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे 12 से 15 मई के बीच घोषित हो जाएंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ पत्रिका की रिजल्ट वेबसाइट पर नतीजे देखे जा सकेंगे। हालांकि अभी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में कोई अधिकृृत सूचना नहीं दी है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार 4 मई तक मूल्यांकन समाप्त करने के निर्देश है। इसके बाद कम से कम आठ दिन इस रिजल्ट को मैच कराने में समय लगेगा इसलिए 15 मई तक रिजल्ट आ सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से संचालित हाईस्कूल मुख्य परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई थी और 27 मार्च तक चली थीं। वहीं १२वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल तक चली थीं।

आज से उर्दू-मराठी की जांच शुरू
बुरहानपुर की सुभाष उत्कृष्ठ विद्यालय में बोर्ड परीक्षा की जांच का दौर चल रहा है। पहले चरण की 1 लाख 25 हजार और दूसरे चरण की 30 हजार कॉपियों की जांच पूरी हो गई है। तीसरे चरण की उर्दू और मराठी की कॉपियां गुरुवार देर शाम को बुरहानपुर पहुंच गई है। इसकी जांच शुक्रवार से शुरू होगी, लगभग १० हजार कॉपियां यह आई है। 4 मई तक यह जांच पूरी हो सकेगी।