12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शक था प्रेमी का पड़ोसन से है अफेयर, महिला ने पड़ोसन की मासूम बच्ची को मार डाला

17 महीने की मासूम का हत्या का पर्दाफाश, पड़ोसी महिला ही निकली कातिल...मारकर कुएं में फेंक दी थी लाश

2 min read
Google source verification
burhanpur_2.jpg

बुरहानपुर. बुरहानपुर में एक मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। मासूम बच्ची की हत्यारी उसकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला ही है। जिसने बच्ची को अगवा करने के बाद पहले साड़ी से बच्ची का गला घोंटा था और फिर बोरी में भरकर उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया था। बीते साल 25 दिसंबर को बच्ची की लाश घर के ही पास एक खंडहर के कुएं में मिली थी और तभी से पुलिस मामले की तफ्तीश कर बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई थी।

प्रेमी और पड़ोसन के अफेयर का था शक
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 दिसंबर 2021 को इच्छापुर के रहने वाले दिलीप बोदड़े ने 17 महीने की बेटी खुशी उर्फ रूशाली के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी और 25 दिसंबर को खुशी का शव घर से थोड़ी दूरी पर खंडहर वाले कुएं में बोरी में बंधा मिला था। जब इस मामले की बारीकी से तफ्तीश शुरु की गई तो पता चला कि खुशी के घर के सामने रहने वाले नितिन का पड़ोस में रहने वाली महिला से अफेयर है। आमने-सामने घर होने के कारण नितिन खुशी की मां से भी बात करता था। इसी वजह से महिला और खुशी की मां के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इस आधार पर पुलिस ने जब पड़ोस में रहने वाली महिला से पूछताछ की तो वो पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन आखिरकार पुलिस की सख्ती के सामने उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

यह भी पढ़ें- गोलियों की गूंज के बीच दूल्हे की मंडप में एंट्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शक के कारण प्रेमी से हुआ था विवाद
आऱोपी महिला ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को उसके और प्रेमी नितिन के बीच विवाद हुआ था। विवाद की वजह खुशी व उसकी मां ही थी जिनसे नितिन प्यार से बात करता था। इस विवाद के बाद नितिन ने आरोपी महिला से बात करना बंद कर दी और तभी उसने खुशी की हत्या करना की ठान ली। 23 दिसंबर को महिला ने पति को एक रिश्तेदार के यहां शादी में अकेला भेज दिया और फिर खुशी को अकेला पाकर उसे बहलाफुसलाकर अपने घर ले आई। जहां उसने पहले साड़ी से उसका गला घोंटा और फिर लाश को बोरी में भरकर खंडहर के कुएं में ले जाकर फेंक दिया। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने के बाद एक अन्य युवक के नाम के साथ एक पर्ची भी कुएं के पास फेंकी थी जिससे कि पुलिस का शक युवक पर जाए लेकिन पुलिस जांच में कातिल महिला का चेहरा बेनकाब हो गया।

देखें वीडियो- मायनस 12 डिग्री तापमान और बर्फीली चुनौतियों के बीच एमपी की बेटी ने रचा कीर्तिमान