6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

municipal Corporation- अब तीन दिन में होगा शिकायतों निराकरण

ई-नगर निगम ऐप पर दर्ज होगी शिकायतेंस्वच्छता टीम के कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Google source verification
meeting

स्वच्छता टीम को प्रशिक्षण देते हुए।

बुरहानपुर. नगर निगम क्षेत्र के लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने के लिए ई-नगर निगम ऐप तैयार किया गया है। निगम की सभी सुविधाएं ऑनलाइन होने से लोग अब टैक्स जमा करने के साथ ही निर्माण की अनुमति, टेंडर प्रक्रिया और शिकायतों भी ऐप के माध्यम से दर्ज करा सकते हंै। निगम अधिकारी तीन दिनों के अंदर शिकायतों का निराकरण करेंगे।

शुक्रवार को ई नगर निगम ऐप का प्रशिक्षण स्वच्छता टीम के सदस्यों को दिया गया। ई गवर्नेंस के कर्मचारी निखिल महाजन ने बताया कि ई नगर निगम ऐप के फायदे बताकर लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में लगी टीमों के सदस्य अपने क्षेत्रों में को इसकी जानकारी देंगे। एक दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को ऐप की जानकारी दी गई। ई. नगर निगम में सभी विभागों की सेवाएं ऑनलाइन होना है। इसमें से राजस्व, स्थापना, वित्त, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की सेवाओं के मॉड्यूल काम कर रहे हैं। इसमें अधिकारी, कर्मचारियों को आइडी पर ही फाइल आदि से जुड़ी सूचना मिलती है।ऑनलाईन के माध्यम से निर्माण की अनुमति, टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

250 शब्दों तक लिखी जाएगी शिकायत
ई नगर निगम ऐप के माध्यम से 250 शब्दों तक शिकायत दर्ज हो सकती है, नगर निगम से संबंधित एप्लीकेशन फार्म जन्म, मृत्य और विवाह के आवेदन भी अब ऑनलाइन भी होंगे। स्वच्छता टीम के सदस्यों को प्रतिदिन 10 लोगों के मोबाइल में ई नगर निगम ऐप डाउनलोड कराने का लक्ष्य दिया गया है। 60 कर्मचारी हर दिन 600 लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कर ऐप का उपयोग कैसे किया जाए। यह भी लोगों को सिखाया जाएगा।