
Of the 32 migrants staying at the Quarantine Center, 16 were kept under observation.
बुरहानपुर. जिला रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा कोविड -19 बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए इच्छापुर में बने क्वारेंटाइन केंद्र का सोमवार ४ बजे निरीक्षण किया। जहां मां इच्छादेवी मंदिर परिसर में कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है, इस सेंटर मे महाराष्ट्र एवं जिले के बाहर से आने वाले प्रवासियों को ठहराया जा रहा है। यहां रुके 32 प्रवासियों की जांच की गई, इसमें १४ को बुखार निकला। साी को निगरानी में रखा गया। यह सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद और बुलढाणा जिले से आए हुए हैं।
जिले में अब तक राहत भरी खबर रही। अब तक कोई भी कोरोना संदिग्ध मरीज नहीं मिला। रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने सभी प्रवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जिसमें 14 प्रवासियों को बुखार के लक्षण पाए गए, सभी को उपचार कर निगरानी में रखा गया है। रैपिड रिस्पॉन्स टीम में डॉ. प्रतीक नवलखे, डॉ. गौरव थवानी, डॉ. एस भार्गव, जिला एपिडिमीयोलॉजिस्ट रविंद्रसिंह राजपूत, सुपरवाइजर निर्मला महाजन एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रवासी कहने लगे कब घर जाने देंगे
विगत 3 दिन से क्वारेंटाइन सेंटर मे रूके 12 महिलाएं, 15 पुरुष एवं 5 बच्चे हंै। आरआरटी टीम को देखकर रोने लगे सभी प्रवासी और कहने लगे कब मिलेगा हमें घर जाने का मौका। सभी मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त दिखे, डरे और सहमे हुए थे। सभी प्रवासी आप बीती बताने लगे और कहने लगे अपने जिले में भी हम पराए हो गए हैं घर के पास आकर भी अपने गांव नहीं जा पा रहे हैं, बच्चे भी डरे हुए कभी -भी रोने लगते हैं।
जिला एपिडिमीयोलॉजिस्ट रविंद्रसिंह राजपूत प्रवासियों को मनोसामाजिक परामर्श दिया गया। मानसिक संबल देते हुए सभी प्रवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण, इसके रोकथाम एवं सामाजिक दूरी, व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व को बताने के साथ ही आश्वस्त किया गया कि 14 दिनों के अवधि के बाद आप अपने-अपने घर जा सकते हैं यह आइसोलेशन आप लोगों के और आपके परिचितों और गांव में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए किया गया है, आप घबराए नहीं, आप का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल जारी रहेगी।
अब तक की स्थिति
२११ विदेश भ्रमण से आए यात्री
१५७ विदेश भ्रमण से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग
४१५३ अन्य जिलों से आए यात्रियों की संया
१५७ विदेश से आए यात्री जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया
१७ हॉस्पिटल आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संया
७० जॉच के लिए लेब में भेजे गए सेंपल
५२ निगेटिव केस की संया
१८ सेपल रिपोर्ट अप्राप्त
१४७५ होम क्वारेंटाइन किए व्यक्तियों की संया, विदेशियों को छोड़कर
Published on:
22 Apr 2020 06:02 am
