5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए लेना होगी अनुमति

- धर्म गुरुओं ने कहा, कोरोना से लडऩे के लिए हम प्रशासन के साथ, हर निर्णय पर करेंगे अमल- प्रशासन के आदेश तक नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल
2 min read
Google source verification
 Permission for funeral is to be obtained on death of a person

Permission for funeral is to be obtained on death of a person

बुरहानपुर. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन पार्ट 2 का पालन करने के लिए गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में धर्म गुरुओं की बैठक हुई। प्रशासन के आगामी आदेश तक सभी धार्मिक स्थल बंद रखने के साथ ही घरों में रहकर सभी धार्मिक त्यौहार मनाने की अपील की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी आगामी रमजान माह का पर्व घर में रहकर मनाने की बात कही। यहां तक किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए भी अनुमति लेना होगी और इसमें केवल दस लोग ही शामिल हो सकेंगे।
कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने कहा कि सभी के सहयोग से आज तक जिले में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। सभी धर्म के लोग आने वाले समय के सभी त्यौहारों को घर में रहकर मनाए। विवाह, जन्मोत्सव सभी कार्यक्रम स्थगित रखे। सभी धर्मगुरु अपने समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखते हंै। इसलिए सभी शहरवासियों को घर में रहने की सलाह दे। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है अंतिम संस्कार के लिए विधिवत अनुमति लेना आवश्यक हैं। अंतिम संस्कार में उपस्थित होने के लिए केवल 10 लोगों की अनुमति दी जाएगी।
५० प्रकरणों में २५० लोगों पर बनाए केस
पुलिस अधीक्षक भागवतसिंह बिरदे ने कहा कि लॉकडाउन का सभी धर्म के लोग स?ती से पालन करे। धर्मगुरु अपने समाज के लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अब तक 50 प्रकरण बनाकर लगभग 250 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस टीम स?ती से कार्रवाही कर रही है। जिले में 21 जगहों पर चिन्हित कर सील कर दिया गया। पूरे जिले की मैपिंग कर आगे की परिस्थितियों के लिए हमारी पूरी तैयारी है।
घर में रहकर करेंगे रमजान माह की इबादत
धर्मगुरुओं की बैठक में शनवारा मस्जिद पेश इमाम कलीम अशरफी ने कहा कि कोरोना वायरस की इस लड़ाई में सभी प्रशासन के साथ है, शहर की सभी मस्जिद बंद है। आगामी रमजान माह का पर्व आ रहा है। मस्जिद समाज अपने घरों में रहकर इबादत करेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शैली कीर ने कहा कि कोरोना वायरस से जिलेवासियों को बचाने के लिए हमें 3 मई तक लॉकडाउन को जारी रखना चाहिए। प्रशासन किसान और बुनकरों के लिए छूट दे। क्योंकि हमारा शहर अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में से एक हैं जिसकी सीमा से लगे प्रत्येक जिले में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। बालिया महाराज ने कहा कि सभी लोग प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए अपने घरों में ही त्यौहार मना रहे हैं। इस बार रामनवमी, हनुमान जयंती, गुड़ी पड़वा सहित अन्य पर्व घरों में ही मनाए गए। सभी धर्मगुरूओं ने कहा कि लॉकडाउन की प्रत्येक स्थिति में सभी का सहयोग प्रशासन के साथ बना रहेगा।