23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस जवान की स्वाइन फ्लू से मौत, बुरहानपुर आया था ड्यूटी देने

- अचानक तबीयत खराब होने पर इंदौर किया था रैफर- पुलिस महकमे में हड़कंप, सभी पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया
2 min read
Google source verification
swine flu

Police Jawan's death from Swine Flu, Burhanpur came to give duty

बुरहानपुर. इंदौर से बुरहानपुर ड्यूटी देने आए एक पुलिस जवान की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जवान के साथ रहने वाले सभी पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश जारी किए गए। बुरहानपुर में इसके पहले चार लोग स्वाइन फ्लू के पाए जा चुके हैं, इसमें दो की मौत सामने आई है।
आरआई हेमंत पाटीदार ने बताया कि त्यौहारों में सुरक्षा की दृष्टि से इंदौर से सीटीएस से बल बुलाया गया था। जहां बुधवार रात सोहन कन्नोजे निवासी देवास की अचानक तबीयत खराब हुई। जिसे निजी अस्पताल में जांच कराने पर फ्लू के लक्षण दिखे। जिसे तुरंत रात में ही साढ़े दस बजे इंदौर एमवाय में रैफर किया। जिसकी इलाज के दौरान गुरुवार रात १२ बजे मौत हो गई। पाटीदार ने बताया कि 70 जवानों का बल को शनवारा गुजराती वाड़ी में ठहराया गया था। घटना के बाद सभी जवानों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश एसपी ने दिए हैं।
यह है लक्षण-
स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य एन्जलूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं। बुखार, तेज ठंड लगना, गला खराब हो जाना, मांसपेशियों में दर्द होना। तेज सिरदर्द होना, खांसी आना, कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं।

मुस्तैद है स्वास्थ्य अमला-
जिला ऐपेडेमियोलॉजिस्ट रविंद्रसिंह राजपूत ने कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। टेमी फ्लू की ५०-५० टेबलेट स्टोर है। इसके अलावा यह दवाइयां निजी और बीमा अस्पताल में भी उपलब्ध है। राजपूत ने कहा कि अब तक कोई मरीज सामने नहीं आया है। लगातार इसकी रिपोर्टिंग भोपाल तक भेजी जा रही है।

बॉक्स आयटम-
डरे नहीं करें पहले से बचाव-
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मुंह एवं नाक को कपड़े से ढंकना चाहिए। खांसने वाले से दूरी बनाए रखे। हाथों को नियमित रूप से साबून लगाकर धोना, भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचना, हाथों से अपने मुंह, नाक, कान बार-बार छूने से बचना। सांतुलित एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करना। लक्षण पाए जाने पर तुरंत डॉक्टर से परार्मश एवं उपचार ले।
यह न करें-
सार्वजनिक रूप से हाथ मिलाना, आलिंगन व चुंबन लेना या अन्य तरीके से अभिवादन करना। चिकित्सक के बिना परामर्श के दवाई लेना सार्वजनिक स्थानों पर थूंकना नहीं चाहिए।