5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात 2 बजे तक नहीं आएगी बिजली, पूरे शहर में ब्लैक आउट

- बिजली कंपनी के अफसर बोले बुरहानपुर आए ऊर्जा मंत्री पारस जैन भी अंधेरे में किया भ्रमण
2 min read
Google source verification
Power will not come by 2 o'clock, Black out in the whole city

Power will not come by 2 o'clock, Black out in the whole city

- शनवारा से बहादरपुर रोड तक टूटे हैं तार और पोल
बुरहानपुर. बुधवार शाम बारिश के साथ आई हवा आंधी से भारी नुकसान हुआ है। इस बीच बहादरपुर से शनवारा रोड तक कई ३३ केवी के तार टूटे हैं। जबकि कुछ पोल भी गिरे हैं। इस चक्कर में पूरे शहर में ब्लैक आउट हो गया है। शाम से बिजली बंद पड़ी है। बिजली कंपनी के शहर संभाग यंत्री आमेर कुरैशी ने कहा कि रात २ बजे तक बिजली आ सकेगी। तेजी से बहादरपुर ग्रिड और तार सुधारने का काम चल रहा है।
बारिश के बाद उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया। इस बीच लाइट बंद होने से यह परेशानी और बढ़ गई है। बड़े से लेकर बच्चे तक परेशान हो गए। बिजली कंपनी के अफसरों ने कहा कि बहादरपुर ग्रिड पर बड़ा फॉल्ट हुआ है साथ ही तार टूटे हैं। तेजी से काम शुरू कर दिए हैं। बुरहानपुर की टीम इसे दुरुस्त करने में लगी हुई है।
पंद्रह मिनट की तेज बारिश ने जहां शहर में नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी, वहीं अंचल में भारी नुकसान पहुंचा दिया। तेज आंधी से शाहपुर क्षेत्र के दापोरा, चापोरा, नाचनखेड़ा, अडग़ांव, बहादरपुर लोनी आदि क्षेत्र में केला फसल को खासा नुकसान हुआ है। कई खेतों में पूरी तरह केला फसल आड़ी हो गई। जबकि चार दिन पहले ही निंबोला क्षेत्र में केला फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई गांव में केले की फसल आड़ी हो गई। जबकि हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम की स्थिति बन गई। यह जाम इंदौर-इच्छापुर हाईवे और बहादरपुर से रावेर महाराष्ट्र पर पेड़ गिरने से जाम लगा। पेड़ गिरने के बाद लोगों ने इसे हटाकर एक साइड किया। इससे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
सीवरेज खुदाई ने बिगाड़े शहर के हालात
बारिश के साथ नाले की सफाई न होने से पूरा पानी सड़कों पर बह निकला। राहगीरों को आवागमन में खासी परेशानी उठाना पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत अधिकांश उन क्षेत्रों में गई जहां सीवरेज के लिए गड्ढे खुदे पड़े है।