25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा लेकर कल एमपी में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी, रात 9 बजे परिवार के साथ आएंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने पूरी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां..पीसीसी चीफ बुरहानपुर पहुंचे..यात्रा के बारे में दी विस्तार से जानकारी  

2 min read
Google source verification
rahul.jpg

बुरहानपुर. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने अंतिम पड़ाव पर है। कल यानि बुधवार को सुबह 6 बजे राहुल गांधी यात्रा लेकर महाराष्ट्र के अंतिम पड़ाव से चलेंगे और फिर मध्यप्रदेश पहुंचेगें। बुरहानपुर के बोदरली गांव से यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी जिसे लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मंगलवार को ही बुरहानपुर पहुंच चुके हैं और और वहां उन्होंने तैयारियों का आखिरी जायजा लेने के साथ ही यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमलनाथ ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी बुधवार रात को 9 बजे परिवार के साथ बुरहानपुर पहुंचेगी।

पहली बार राहुल की यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 6 बजे बुरहानपुर के ग्राम बोदरली से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। प्रदेश में यह यात्रा 380 किलोमीटर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि मैंने जीवन में इतना उत्साह नहीं देखा है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, हर नेता और आम जनता राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार है। कमलनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में होने वाली यात्रा में शामिल होने के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी भी बुधवार रात को 9 बजे के करीब इंदौर से होते हुए बुरहानपुर पहुंचेगी। वो दो दिनों तक यात्रा में राहुल के साथ रहेंगी। बता दें कि ये पहली बार है जब प्रियंका गांधी राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के बाद जोश में डांस करते नजर आए 75 साल के दिग्विजय, वायरल हुआ वीडियो

स्वागत की तैयारियां पूरीं, खाने में परोसा जाएगा बुरहानपुरी दाल-चावल, जलेबी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के बोदरली गांव से एमपी में प्रवेश करेगी। बोदरली गांव महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ता है। गांव में राहुल के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिन भी रास्तों से यात्रा निकलने वाली है वो बैनर व पोस्टरों से भरा हुआ है। हर 10-15 फीट पर एक बैनर लगा हुआ है। यात्रा के रूट पर सड़क किनारे सांस्कृति कार्यक्रम भी होंगे। वहीं यात्रा के दौरान राहुल को खाने में बुरहानपुरी दाल-चावल और जलेबी परोसी जाएगी। बता दें कि बुरहानपुरी दाल-चावल काफी प्रसिद्ध हैं। शादी में यही दाल-चावल बनाए जाते हैं। इसका टेस्ट आम दाल-चावल से अलग होता है। दाल मसालों के साथ पकाई जाती है। इसके अलावा उन्हें बुरहानपुरी जलेबी, दराबा भी परोसा जाएगा।

यह भी पढ़ें- CM शिवराज बोले 'सरकार अफसरों की नहीं किसानों के लिए है, अब जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं होगा'