4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला दिवस पर मिला सम्मान, अभिभूत हुई महिलाएं

-जगह जगह हुए आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
Respect received on Women's Day, women were overwhelmed

Respect received on Women's Day, women were overwhelmed

बुरहानपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वैश्य महासमेलन की महिला इकाई द्वारा महिला दिवस एवं फागोत्सव पर एक अभिनव कार्यक्रमÓ का आयोजन शनिवार को श्री लक्ष्मी विलास भवन में किया गया। जहां उत्कृष्ठ महिलाओं का समान किया, समान पाकर महिलाएं भी अभिभूत हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महासमेलन की महिला इकाई अध्यक्ष शीतल श्रॉफ ने की एवं मुय अतिथि खंडवा संभाग प्रमुख निशा अग्रवाल मौजूद हुई। शीतल पोपली ने सभी महिलाओंं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इसके बाद फागोत्सव मनाया गया जिसमें सभी महिलाएं रंगों एवं ढोल की थाप पर ख़ूब झूमी एवं आनंद उठाया। कार्यक्रम में सचिव रितु मित्तल, काजल जैन, पूर्णिमा हुंडिवाले, मंजूषा चौकसे, राखी मिश्रा, नीलम लखोटिया, भारती सिंघनीय, रूपाली, वर्षा लाठ, विनीता माहेश्वरी आदि उपस्थिति थीं। संचालन दीपिका तारकस ने किया।


१५० से ज़्यादा महिलाओं का समान
बुरहानपुर. महिला दिवस के अवसर पर श्री भावसार मित्र मंडल सामाजिक समिति द्वारा महिलाओं के समान के लिए बुजुर्ग महिलाओं का गुलाब का फूल देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने सुबह 11 बजे से समाज की बुजुर्ग महिलाओं के घर पहुंच कर उनका सत्कार किया गया। समाज की लगभग १50 बुजुर्ग महिलाओं के साथ ही पूर्व पार्षद का भी स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के अमित नवलखे, शिरीष भावसार, सुमित साखरे, हितेश भावसार, अरुण भावसार, दीपक काशीकर, सुशील भावसार, आनंद काशीकर, संगीत काशीकर, सुषमा मगरे आदि मौजूद थीं।


अग्रवाल समाज ने मनाया महिला दिवस, होली भी खेली
बुरहानपुर. अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में लालबाग स्थित मां भगवती मंदिर पर पूजा अर्चना दर्शन कर महिला दिवस मनाया। एक दूसरे को रंग लगाकर होली का रंग बरसाया। इस दौरान चिंतामणि अग्रवाल, संध्या अनिल अग्रवाल, उषा रामकुमार अग्रवाल का समान किया गया।