4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना- बस की टक्कर से होटल संचालक की  में मौत

पुराने बैरियर फाटे के पास हादसा, शाम 5.30 बजे की घटना
less than 1 minute read
Google source verification
man death in road accident in bhind

man death in road accident in bhind

बुरहानपुर. बस स्टैंड पर स्थित होटल पंचवाटिका के संचालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 5.30 बजे इंदौर इच्छापुर हाईवे स्थित पुराने बैरियर फाटे और ताप्ती पुल के बीच की है। यह हादसा बस की टक्कर से हुआ।

जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी महेश्वरी भवन के पीछे परशुराम नगर निवासी 40 वर्षीय आशीष जोशी जैनाबाद फाटे पर अपनी होटल निर्माण की साइट पर गए थे। यहां से वापस बाइक से लौटते समय पुराने बैरियर के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। गंभीर हालत में घायल आशीष को 108 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से ऑल इज वेल अस्पताल में ले गए, लेकिन सिर में गंभीर चोट के कारण खून अधिक बहने से उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

परिवार में थे इकलौते
आशीष अपने माता पिता के इकलौते बेटे थे, जो होटल का पूरा कारोबार संभालते थे। परिवार में इनके माता-पिता और पत्नी हीना और बेटे 13 वर्षीय मितांश व 9 वर्षीय देवांश हैं। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में गम छा गया। पूरा परिवार बदहवाश अवस्था में है।

ब्राह्मण समाज में थे कार्यवाहक
ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती के जोशी कार्यवाहक थे। वे समाज के आयोजन में सक्रिय रूप से काम करते थे। इस घटना की जानकारी से पूरा समाज भी स्तब्ध रह गया। बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल में पहुंचे। इसके अलावा जनप्रतिनिध भी अस्पताल में पहुंचे।