5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन पर बैठकर 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने दिया विशिष्ट भाषा का पेपर

उड़ानदस्ता टीम ने किया निरीक्षण
2 min read
Google source verification
exam

इस तरह जमीन पर बैठकर दी परीक्षा।

बुरहानपुर. कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा का पहला पेपर विशिष्ट भाषा का हुआ। 243 केंद्रों पर हिंदी, उर्दू, मराठी, अंग्रेजी भाषा के विद्यार्थियों ने दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा दी। नकल रोकने के लिए बनाए गए उड़ानदस्ता दलों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।

राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हो रही है। परीक्षा के लिए जिलेभर 243 केंद्र बनाए गए। पहला पेपर होने से दोपहर 12 बजे से ही विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया है। केंद्र अध्यक्षों को ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्सम से परीक्षा शामिल बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराई। बीआरसी राजकुमार मंडलोई ने बताया कि कक्षा 5वीं और 8वीं का पहला पेपर विशिष्ट भाषा का हुआ। केंद्रों पर हिंदी, उर्दू, मराठी, अंग्रेजी के विद्यार्थियों ने अपने विषय अनुसार परीक्षा दी। बोर्ड पैटर्न पर होने वाली परीक्षाओं को लेकर बुरहानपुर में 132 और खकनार में 111 परीक्षा केंद्र है। कक्षा 5वीं में 9 हजार 806 और 8वीं में 7 हजार 722 विद्यार्थी इस बार परीक्षा दे रहे हैं। नकल रोकने के लिए अधिकारियों की दल बनाया है। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों की शालाओं में भी परीक्षाएं शुरू हुई।

जमीन पर बैठकर दी परीक्षा
जिलेभर में अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों ने जमीन पर बैठकर वार्षिक परीक्षा दी। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी हुई। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से सभी को अलग अलग कक्षों में बैठाया गया था। नकल को रोकने के लिए विद्यार्थियों में दूरी बनाई गई।

अंग्रेजी पेपर में अनपुस्थित रहे 9 परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 12वीं का बुधवार को अंग्रेजी विषय का दूसरा पेपर हुआ। 39 केंद्रों पर दर्ज 838 परीक्षार्थियों में से परीक्षा में 829 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहने से परीक्षा नहीं दी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है।