5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर मंत्री के बेटे का विवाह

- पूरे विवाह समारोह में नहीं किया पॉलिथीन का उपयोग
2 min read
Google source verification
 The wedding of the minister's son on the Beat plastic polishing theme

The wedding of the minister's son on the Beat plastic polishing theme

- मोदी के बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम से मंत्री ने ली प्रेरणा
- पौध-रोपण को बनाया विवाह का रिवाज
बुरहानपुर. थीम बेस्ड मैरेज के इस दौर में मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने अपने ज्येष्ठ पुत्र वर्धन के विवाह को बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर आयोजित किया। विवाह संस्कार के सभी रीति-रिवाज पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की दिशा में सार्थक और प्रभावी कदम सिद्ध हुए। मप्र में इस तरह का यह पहला अनोखा विवाह हुआ।
महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन की थीम पर कार्य करते हुए पूरे विवाह समारोह में पॉलिथिन, प्लास्टिक अथवा सिंगल यूज डिस्पोजेबल का कहीं भी उपयोग नहीं होने दिया। विवाह के आमंत्रण-पत्र से लेकर अतिथियों के भोजन प्रबंध तक सभी कार्यों में इस बात का ध्यान रखा की प्रकृति को न्यूनतम कष्ट हो, संसाधनों का दोहन हो शोषण की स्थिति न बने। अतिथियों को परोसे गए भोजन में भी पौष्टिकता और पारंपरिकता का विशेष ध्यान रखा गया। विवाह कार्यक्रम में पौधरोपण को एक रिवाज की तरह शामिल किया गया।
केले के रेशे से बने आमंत्रण पत्र
विवाह का आमंत्रण पत्र केले की फसल के बाद शेष तने से निकाले गए रेशों से बने कागज पर बनाया गया। इसमें प्राचीन भारतीय तकनीकों और देशज मशीनों का उपयोग किया गया। प्रकृृति से उत्पन्न और प्रकृृति में पूर्णत: समाहित हो जाने वाला यह निमंत्रण पत्र प्रकृृति के अनुरूप जीने का संदेश देता है, ताकि मानव जीवन का लंबे समय तक मंगल होता रहे। आमंत्रण पत्र में रखा छोटा सा कागज का टुकड़ा अपने में तुलसी के बीज समेटे था। तुलसी हमारी सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक है। कागज पर मंत्री की ओर से यह आग्रह था कि कागज के टुकड़े को अपने आंगन की मिट्टी में स्थान दे। इससे निकलने वाला तुलसी का पौधा पर्यावरण को शुध्द रखेगा। आमंत्रण पत्र पर बने वृृक्ष-पक्षी और लोक मंगल का आव्हान करता मानव समूह विवाह आयोजन का प्रतीक चिन्ह बना।
एक लाख से अधिक लोगों का भोजन
मंत्री के बेटे के विवाह के बाद बुरहानपुर में आयोजित हुए प्रीतिभोज में एक लाख लोगों को आमंत्रित किया गया।आमंत्रण कार्डकी विशेषता भी बिना पॉलिथीन वाले कार्ड की रही। बुधवार को पहले दिन महाराष्ट्र के पूर्वउपमुयमंत्री रहे एकनाथराव खड़से, खाद्य मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे सहित कई लोग शामिल हुए।