5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां अमिताभ बच्चन नहीं थे, लेकिन चला कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम

- विजेता लेंगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग
2 min read
Google source verification
There were no Amitabh Bachchan here, but who will become the millionaire program

बुरहानपुर. कौन बनेगा करोड़ पति की तर्ज पर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे गए। पर्यटन व प्रकृति के प्रति छात्रों में उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें ९४ स्कूलों ने भाग लिया। हर स्कूल से ३-३ विद्यार्थियों के दल शामिल हुए। पहले लिखित परीक्षा हुई। इसमें एक प्रश्नपत्र को तीन बच्चों के समूह ने मिल कर हल किया। इसके आधार पर सबसे अधिक अंक पाने वाले दल का क्विज प्रतियोगिता में चयन हुआ।
क्विज प्रतियोगिता में पर्यटन व प्रकृति से जूड़े प्रश्न पूछे गए। इसमें अंकों के आधार पर विजेता सिटीजन स्कूल नेपानगर, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट व शासकीय स्कूल निंबोला और उप विजेता शासकीय सुभाष हाईस्कूल, शासकीय कन्या स्कूल शाहपुर व शासकीय स्कूल बोदरली रही। विजेता तीनों दलों के बच्चों को २ दिन व तीन रात और उप विजेताओं को एक दिन व दो रात के लिए जिले के ३०० किलोमीटर के दायरे में मौजूद पर्यटन स्थल पर ले जाया जाएगा। शेष ८८ स्कूलों के छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में जिला पंचाय सीईओ शिलेन्द्रसिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षाधिकारी आरएल उपाध्याय, प्राचार्य प्राणवीरसिंह सिसोदिया, पी हुसैन व संजय गुप्ता मौजूद थे।