6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन फुल, बैठने को जगह तक नहीं, सीट के लिए हो रही मारपीट

समर वेकेशन में अगर आप शहर के बाहर ट्रेन से सफर करने का मन बना रहे हैं, तो संभल जाइए। छुट्टियां और शादियों के सीजन में ट्रेन में बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
 Train house full, no seats to sit, rioting for the seat

Train house full, no seats to sit, rioting for the seat

बुरहानपुर. अगर आप शहर के बाहर ट्रेन से सफर करने का मन बना रहे हैं, तो संभल जाइए। छुट्टियां और शादियों के सीजन में ट्रेन में बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल रही है। हाल यह है कि ट्रेन में सीट के लिए मारपीट तक हो रही है। इसका नजारा शनिवार शाम को बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।
बुरहानपुर से मुंबई या दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में बैठने के लिए जगह मिलना मुश्किल है। हाल यह है कि ट्रेनों में बैठने के लिए यात्रियों को बड़ी आपाधापी करना पड़ रही। सबसे अधिक परेशान उन यात्रियों को जो लोकल डिब्बों में बैठकर सफर करते है। ट्रेन रुकते ही वही चिल्लाचोट, वाद विवादी और मारपीट तक हो रही है। शनिवार शाम खंडवा की ओर से आई ताप्ती गंगा एक्सप्रेस फुल रही। आगे लोकल डिब्बे में बैठने के लिए तो कुछ लोगों में मारपीट तक हो गई।
रिजर्वेशन मिलना भी मुश्किल
रिजर्वेशन कर सफर करने का भी मन बना रहे हो तो सीट मिलना मुश्किल है। मुंबई की ओर जाने वाली गाडिय़ों में फिर भी सीट कंफर्म हो रही है, लेकिन दिल्ली की ओर जाने वाली गाडिय़ों में रिजर्वेशन में सीट मिलना मुश्किल हो रहा है।
गाडिय़ां भी चल रही लेट
खंडवा की ओर से आने वाली गाडिय़ां भी देरी से चल रही है। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को ट्रेन नसीब हो पा रही है। शनिवार को १२ बजे आने वाली कर्नाटक शाम ५ बजे पहुंची। भागलपुर का समय ११ बजे का है, जो शाम ५ बजे आई। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का समय सुबह १०.४० का है, जो शाम को ६.३० बजे पहुंची। कामायनी भी ढाई घंटे देरी से आई। ट्रेन देरी से चलने के कारण पैसेंजर्स को तपती दोपहरी में स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।