
Tulja Bhavani Mata's palanquin, social people carried the mark of Bahuchara Mata
बुरहानपुर. सकल पंच गुजराती मोड़ वणिक समाज की रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर के समय समाज की वाड़ी में जाति भोज का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में समाजजन तुलजा भवानी माता की पालकी और बहुचरा माता का निशान साथ लेकर चले।प्रमुख स्थानों पर फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर एकता का परिचय दिया।
गुजराती समाज के मीडिया प्रभारी धन्नालाल दलाल ने बताया कि यह आयोजन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, उमा बेन चौधरी की 50वीं सालगिरह के अवसर किया गया। रविवार सुबह 8 बजे भव्य शोभायात्रा गुजराती समाज वाड़ी से निकली गई। जयस्तंभ, शिवकुमार प्रतिमा, कमल तिराहे से होते हुए महाजनापेठ पहुंची।यहां से मां तुलजा भवानी की पालकी लेकर निकले। प्रतापपुरा से स्वामीनारायण मंदिर होते हुए राजपुरा के बहुचरा माता मंदिर पहुंचे। माता का निशान लेकर समाजजन शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए मंडी बाजार से वापस शनवारा रोड से समाज की वाड़ी पहुंचे। शहर के प्रमुख चौराहों से होकर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ।
दोपहर के समय हुआ जाति भोज
पूर्व अध्यक्ष की 50वीं सालगिरह के अवसर परिवार द्वारा सभी समाजजनों को जाति भोज कराया गया।शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जिले के साथ ही देशभर से भी समाज के लिए पहुंचे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, वृहद गुजराती समाज अध्यक्ष मनोज तारवाला, कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित अन्य समाज के लोगों ने भी स्वागत मंच लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
Published on:
26 Dec 2022 01:12 pm
