4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाश ने दरवाजा खोलकर टीवी चालू की और जेवर लेकर फरार

शंका होने पर भाई ने आवाज लगाकर कहा- भैया आ गए क्या -आरोपी ने कहा हां
2 min read
Google source verification
crime

अलमारी से गायब हुई सामग्री।

बुरहानपुर. वेलफेयर सेंटर निवासी शासकीय उमा शाला भातखेड़ा के शिक्षक सदानंद पटेल के सूने घर में रविवार शाम 7-8 के बीच चोरी हुई। वे पत्नी के साथ पुणे गए हुए हैं। घटना के समय रहवासी वार्ड में ही घूम रहे थे। शक ना हो इसलिए आरोपी ने घर का मुख्य दरवाजा खोल कर टीवी चालू कर दी। अंदर पूरे घर का सामाना बिखेरकर तलाशी ली। सड़क से गुजर रहे छोटे भाई को शंका होने पर उसने आवाज देकर कहा कि भैया आ गए क्या तो आरोपी ने हां में जवाब दिया। उन्हें शंका हुई वे घर जाकर अन्य को बताते इसके पूर्व आरोपी घर से भाग निकला।

वार्ड के कुछ लोगों ने आरोपी को थैली लेकर भागते भी देखा। बाद में उन्होंने पड़ोसियों एवं पुलिस को मामले की शिकायत की। मौके पर थाना प्रभारी पीके मुवेल, एसआई दिनेश डंडोतिया, आरसी सावले सहित पुलिस कर्मचारी पहुंचे, उन्होंने मामले में प्राथमिकता दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार शिक्षक सदानंद पटेल पत्नी शकुंतला पटेल के साथ 28 फरवरी की शाम पुणे के लिए रवाना हुए। वे 3 मार्च को पुणे से वापस आने वाले थे। घर से कुछ ही दूरी पर रह रहे छोटे भाई मनोहर पटेल को घर में रोज रात सोने को कहा। वे दिन में अपने घर जाकर आवश्यक कार्य करते और रात में यहा सोने आ जाते। आरोपियों ने इसके बाद भी घर में चोरी की साजिश रची। रहवासियों ने कहा कि शाम के वक्त चोरी की घटना हुई। इस समय मोहल्ले में सभी का आवागमन रहता है। कोई सोच भी नहीं सकता की इस समय चोरी हो सकती है।

तार-फेंसिंग लांघकर घुसा आरोपी
मोहल्ले के नुक्कड़ पर पटले का घर है। आरोपी पीछ की तार फैंसिंग से कूद कर बाड़े में आया। यहां से सामने के दरवाजे तक पहुंचकर ताला तोड़ा (बरामदे के गेट का ताला बंद ही था)। अंदर जाने पर आरोपी ने पहले टीवी चालू कर दी, जिससे किसी को शक ना हो। इसके बाद अलमारी खोल कर लॉकर की चाबी खोजी। लेडीज पर्स को पूरी तरह छाना। लॉकर की चाबी मिलने पर उसे खोलकर अंदर की पूरी सामग्री चुराई। इस बीच छोटे भाई मनोहर का यहां से गुजरना हुआ। घर के अंदर टीवी और लाइट चालू देखकर उन्हे शंका हुई तो, उसने कहा कि भैया दो दिन बाद आने वाले थे। फिर अचानक दरवाजा खुला देखकर मैने आवाज लगाई की भैया आ गए हो क्या तो अंदर से आवाज आई हां, लेकिन आवाज भैया की नहीं थी इसके बाद मैं वापस अपने घर टॉर्च और ल_ लेने गया। वापस आया तो आसमानी कलर की शर्ट में एक वयस्क थैली लेकर भागता दिखा। आरोपी पीछे की तार फेंसिंग लांघ कर भागने लगा। पड़ोसियों को सूचना देने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए, लेकिन बाद में आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। हमने आसपास का एरिया भी तलाशा, लेकिन कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

शिकायत मिलते ही कर्मचारियों के साथ हमने आसपास का एरिया देखा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रहवासियों के बताए हुलिए के आधार पर जांच कर जल्द आरोपी को पकड़ेंगे।
- पीके मुवेल, टीआई