4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागौन की नौ सिल्ली के साथ वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

वन विभाग की कार्रवाई
2 min read
Google source verification
Vehicle seized

जब्त की गई लकड़ी।

बुरहानपुर. वन विभाग ने मंगलवार दोपहर अवैध रूप से परिवहन करते चार पहिया वाहन और बड़ी मात्रा में लकड़ी ज?त की है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी की कटाई और अवैध परिवहन हो रहा है। ऐसे मेें कठोर कार्रवाई के बाद ही इस पर रोक लगाईं जा सकती है। जानकारी के अनुसार विभाग को मुखबिर ने सूचना दी थी। जिसपर अधिकारी दल बनाकर गाड़ी पकडऩे पहुंचे। नेपानगर तहसील कार्यालय के रास्ते से गाड़ी निकल रहे थी। उसे पकड़ कर रेंज कार्यालय में लाया गया। गाड़ी के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वन अपराध के तहत मामला कायम किया गया है।

जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली कि गाड़ी एमएच-03एएच4275 में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। गाड़ी लकड़ी लेकर बुरहानपुर जा रही है। सूचना मिलते ही रेंजर गुलाबसिंग बर्डे के साथ कर्मचारी दल बनाकर रवाना हुए। उन्होंने गाड़ी को तहसील रोड के पास पकड़ा। वाहन में करीब 9 नग सागौन की सिल्ली बनाकर बुरहानपुर ले जाई जा रही थी। रेंजर ने बताया कि वाहन तेज गति से लकड़ी लेकर निकल रहा था। अधिकारियों ने उसे रोका, दस्तावेज पूछने पर उनके पास कुछ नहीं मिला। इस पर दो आरोपी शेख साबिर पिता शेख नसीर और नासिर पिता अहमद हुसैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। रेंजर ने बताया कि शिकायत के बाद हमने कार्रवाई की है।

कठोर कार्रवाई की आवश्यकता
वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई हो रही है। ऐसे में विभाग को सतत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। रहवासियों ने कहा कि क्षेत्र के बदनापुर बीट और पांधार बीट में जोरों से कटाई हो रही है। कटाई के बाद कई जगहों पर लकड़ी छुपा कर रखी जा रही है। फिर जैसे ही समय मिलता है आरोपी लकड़ी लेकर फरार हो जाते हैं।