1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price: टैरिफ वॉर के बीच सोना बना रॉकेट, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

Gold Price: अमेरिका और चीन में जारी टैरिफ वॉर के बीच सोने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते कुछ दिनों से सोने के दाम बढ़ते ही जा रहे है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों सोना और महंगा हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Apr 2025, 8:59 AM IST

Gold Price: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती व्यापार जंग के कारण सोने की कीमतों में भारतीय सर्राफा बाजारों के साथ वायदा बाजार एमसीएक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिका वायदा बाजार कॉमेक्स पर नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। ट्रेड वॉर के कारण महंगाई बढऩे की आशंका, सप्लाई चेन में रुकावट औक डॉलर की कीमतें घटने से सोने को सपोर्ट मिला। शुक्रवार को एमसीएक्स पर वायदा सोना 1703 रुपए चढ़कर 93,736 पर पहुंच गया। वहीं नई दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 96,400 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड कीमतों के कारण देश में गोल्ड चढ़ा है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को हाजिर सोना 1.3 प्रतिशत चढ़कर 3,122 डॉलर प्रति औंस हो गया। शुक्रवार को कीमतें और बढ़कर 3250 डॉलर प्रति औंस को पार कर गई। विजडम ट्री के कमोडिटी रणनीतिकार नीतेश शाह ने कहा, हमें यह नहीं पता कि यह व्यापार युद्ध क्या मोड़ लेगा। इससे इस साल सोना और ऊपर जा सकता है।

कहां कितनी बढ़ी सोने की कीमत

बाजार - कीमत - इजाफा
नई दिल्ली - 96,450 - 2700
मुंबई - 96,025 - 2020
इंदौर - 95,100 - 1300
जयपुर - 95,300 - 1300
एमसीएक्स -93,736 - 1703
देशभर में* - 95,866 - 3827
(10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत रुपए में, *आइबीजेए के मुताबिक 3 प्रतिशत जीएसटी जोड़कर सोने का भाव)

यह भी पढ़ें- Gold की कीमतों में जबरदस्त उछाल, फिर बनाया नया रिकॉर्ड, इन 3 वजह से आई तेजी

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य 5 बातें

— हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
— ज्वैलर्स की विश्वसनीयता की जांच करें।
— मूल्य और मेकिंग चार्ज की स्पष्ट जानकारी लें।
— इनवॉइस लेना न भूलें।
— अगर निवेश के उद्देश्य से खरीद रहे हैं, तो गोल्ड बॉन्ड या ई-गोल्ड जैसे विकल्प भी समझें।

निवेशकों को मालामाल कर रहा है सोना

सोना निवेशकों के लिए इस समय जबरदस्त मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है। 2025 की शुरुआत में सोने का भाव 2650 डॉलर प्रति औंस था, जो अब बढ़कर 3200 डॉलर से भी ऊपर पहुंच गया है। इस तेजी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पिछले साल 2024 में भी गोल्ड ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था, जो किसी भी ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की तुलना में काफी बेहतर रहा। मौजूदा वैश्विक अस्थिरता, महंगाई और ब्याज दरों की अनिश्चितता को देखते हुए निवेशक सोने को सुरक्षित और लाभदायक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।