29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bajaj Housing Finance Q1 Results: पहली तिमाही में 23% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, AUM 24% उछला, बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर

Bajaj Housing Finance Share Price: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 715 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 23 फीसदी अधिक है। कंपनी का AUM करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। लोन डिस्ट्रीब्यूशन में मजबूत बढ़त देखने को मिली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 29, 2026

bajaj housing finance

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के मुनाफे में अच्छी तेजी आई है। (PC: AI)

Bajaj Housing Finance Profit: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 715 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 583 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें 23 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का लोन बिजनेस भी तेजी से बढ़ा है। कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) साल दर साल 24% बढ़कर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.2 लाख करोड़ रुपये था।

ब्याज से कमाई में हुई बढ़ोतरी

अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9 फीसदी बढ़कर 968 करोड़ रुपये रही। कंपनी के लोन एसेट्स भी सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गए। इससे पता चलता है कि नए कर्ज देने की रफ्तार मजबूत बनी हुई है।

कंपनी ने NSE पर डाले वित्तीय आंकड़े

होम लोन कारोबार में अच्छी ग्रोथ

कंपनी के सबसे बड़े कारोबार, यानी होम लोन सेगमेंट का AUM 20 फीसदी बढ़कर 80,865 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, लीज रेंटल डिस्काउंटिंग कारोबार ने सबसे तेज रफ्तार दिखाई। इस सेगमेंट का AUM 41 फीसदी बढ़कर 34,604 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 19,509 करोड़ रुपये के नए लोन डिस्ट्रीब्यूट किए, जो पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी अधिक हैं।

NPA पर बना हुआ है कंट्रोल

कंपनी की एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी हुई है। ग्रॉस एनपीए घटकर 0.29 फीसदी रह गया। जबकि शुद्ध एनपीए 0.12 फीसदी पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में ये आंकड़े क्रमशः 0.30 फीसदी और 0.13 फीसदी थे। 30 जून 2026 तक कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो (Tier-II पूंजी सहित) 21.59 फीसदी रहा।

कंपनी का रिटर्न ऑन एसेट (RoA) 2.3 फीसदी पर स्टेबल रहा। वहीं, रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) बढ़कर 12.5 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले 11.6 फीसदी था। इससे पता चलता है कि कंपनी अपने निवेश पर पहले के मुकाबले बेहतर रिटर्न दे रही है।

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर

कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान किया। एनएसई पर बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर आज 2.30 फीसदी या 1.97 रुपये की बढ़त के साथ 87.63 रुपये पर बंद हुआ है। इस शेयर ने एक सप्ताह में 2.84 फीसदी और 1 महीने में 1.27 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके अलावा, इस साल अब तक इस शेयर ने -8.55 फीसदी और 1 साल में -24.18 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 73,232.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग