21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Holiday: चुनाव और त्याहारों के चलते इस हफ्ते बैंकों में हैं छुट्टियों की भरमार, देखिए लिस्ट

Bank Holiday: बैंकों में इस हफ्ते कई छुट्टियां हैं। अगर आपको जरूरी काम से बैंक ब्रांच जाना है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 21, 2026

Bank Holiday

इस हफ्ते बैंकों की कई छुट्टियां हैं। (PC: AI)

Bank Holiday in April: बहुत बार ऐसा होता है कि हम किसी जरूरी काम से बैंक ब्रांच जाते हैं और पता लगता है कि बैंक तो बंद है। ऐसे में परेशानी तो होती ही है, साथ ही जरूरी बैंकिंग कार्य भी अटक जाता है। इसलिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए और इसके अनुसार ही अपने जरूरी काम निपटा लेने चाहिए। 20 से 26 अप्रैल के बीच चुनाव, क्षेत्रीय त्योहारों और वीकेंड की छुट्टियों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन शाखाएं बंद रहेंगी। आइए आनते हैं कि RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस हफ्ते बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

21 अप्रैल (मंगलवार): इस दिन त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

23 अप्रैल (गुरुवार): पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में विधानसभा चुनावों के कारण बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

25 अप्रैल (शनिवार): इस दिन चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अप्रैल (रविवार) इस दिन रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

RBI के नियमों के अनुसार सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक, जैसे वाणिज्यिक बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs), स्मॉल फाइनेंस बैंक और लोकल एरिया बैंक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

हालांकि, बैंक सभी राज्यों में लगातार इतने दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के आधार पर लागू होती हैं। उदाहरण के लिए, कोच्चि में किसी विशेष पर्व के कारण बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं। इसलिए अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

डिजिटल बैंकिंग से निपटाएं जरूरी काम

नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI से आप अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकते हैं। पैसे भेजने हों, बिल भरने हों या बैलेंस देखना हो, यह सब घर बैठे हो सकता है। लेकिन अगर लॉकर खुलवाना है, कोई दस्तावेज जमा करना है या कोई बड़ा काम है जिसके लिए शाखा में जाना जरूरी है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं।