28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price: सोने और चांदी में इस हफ्ते भारी गिरावट, 22,000 रुपए तक घटीं कीमतें

Gold Silver Price: 22 कैरेट सोने की बात करें तो घटकर 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,699 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
2 min read
Google source verification
Gold Silver Price

सोने और चांदी में फिर चमके, चांदी की रफ्तार हुई तेज (Photo-ANI)

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में दिवाली के बाद से लगातार भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ्तें इनके दाम में करीब 22,000 रुपए की कमी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,21,518 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,29,584 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 8,066 रुपए की कमी को दिखाता है।

10 ग्राम सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की बात करें तो घटकर 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,699 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी में भारी बड़ी गिरावट

वहीं चांदी की बात की जाए तो एक हफ्ते में करीब 22,197 रुपए प्रति किलो कम हुई है। इसके साथ ही एक किलो चांदी 1,47,033 रुपए पर आ गई। इससे पहले 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी की कीमतों में कमी की एक वजह वैश्विक स्तर पर तनाव कम होना। हमास और इजरायल युद्ध की समाप्ति ने इसमें और इजाफा किया है।

कीमतों में 3.40 प्रतिशत की गिरावट

दूसरी तरफ वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की बढ़ी हुई आपूर्ति ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बनाने का काम किया है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है और उच्चतम स्तरों से मुनाफावसूली हो रही है। इस हफ्ते कीमतों में 3.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

आने वाले समय में सोने की कीमतें

जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन और व्यापार वार्ता के कारण सेंटीमेंट सर्तक बना हुआ है। आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,18,000 रुपए से 1,25,500 रुपए की रेंज में रह सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोना की कीमत कम होकर 4,137 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत कम होकर 48.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।