17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: US Fed के फैसले से पहले लुढ़क गया सोना, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24, 22 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Rate Today: वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में आज सोने के भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। निवेशकों का फोकस इस समय फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। आज ब्याज दरों पर फैसला सुनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 17, 2026

Gold Silver Price Today

Gold Price में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 17th June 2026: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में कीमतें लाल निशान पर दिखाई दी हैं। गुडरिटर्न्स के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 270 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 250 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 210 रुपये गिरकर 1,13,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। उधर चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ दिखा।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.36 फीसदी या 548 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.40 फीसदी या 1005 रुपये की गिरावट के साथ 2,49,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,53,060₹1,40,300₹1,17,500
मुंबई₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
दिल्ली₹1,51,250₹1,38,650₹1,13,470
कोलकाता₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
बेंगलुरु₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
हैदराबाद₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
केरल₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
पुणे₹1,51,100₹1,38,500₹1,13,320
वडोदरा₹1,51,150₹1,38,550₹1,13,370
अहमदाबाद₹1,51,150₹1,38,550₹1,13,370
जयपुर₹1,51,250₹1,38,650₹1,13,470

फेड की बैठक पर है निवेशकों की नजर

यूएस ईरान पीस डील से यूएस फेड रेट हाइक की आशंका कम हुई है। निवेशकों का फोकस इस समय फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। यह बैठक अभी चल रही है और आज रात तक पॉलिसी रेट पर फैसला आना है। ऐसा माना जा रहा है कि फेड ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला ले सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। जबकि निम्न ब्याज दरों की स्थिति में निवेशक गोल्ड की तरफ आकर्षित होते हैं।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 0.08 फीसदी या 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,351.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.12 फीसदी या 5.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,325.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई गिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.24 फीसदी या 0.17 डॉलर की बढ़त के साथ 70.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.14 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 69.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।