10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Today: सोने में जबरदस्त गिरावट, तनिष्क, कल्याण ज्वैलर्स और जोयालुक्कास में किस भाव बिक रहा गोल्ड?

Gold Price Today: अमेरिका में प्रमुख ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों के चलते घरेलू बाजार में आज बुधवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है।

2 min read
Google source verification
Gold Price Today

सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Kalyan Jewellers)

Gold Price Today: सोने की कीमत में बुधवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बुधवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.82 फीसदी या 906 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,09,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर चांदी में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बुधवार शाम चांदी का घरेलू वायदा भाव 2.31 फीसदी या 2978 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यूएस फेड के ब्याज दर पर फैसले से पहले सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। यूएस फेड बुधवार रात ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जूलरी ब्रांड Joyalukkas आज बुधवार, 17 सितंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,11,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। कंपनी 22 कैरेट गोल्ड 1,02,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है। वहीं, 18 कैरेट सोना 83,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रही है।

तनिष्क में सोने का भाव

जूलरी ब्रांड तनिष्क आज बुधवार, 17 सितंबर को 22 कैरेट सोना 1,02,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 84,110 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव बुधवार को 1,12,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,02,400 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का भाव

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स आज बुधवार को 22 कैरेट सोना 1,02,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है।

सोने का हाजिर भाव

इंडिया बुलियन एंड जूलरी एसोसिएशन के अनुसार, घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार, 17 सितंबर को 24 कैरेट गोल्ड 1,09,730 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट गोल्ड 1,07,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 20 कैरेट गोल्ड 97,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट गोल्ड 88,880 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड 70,780 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।