14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज आई गिरावट, चांदी वायदा भी टूटी, जानिए क्या रह गए हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today 14th August 2026: सोने की घरेलू हाजिर, घरेलू वायदा और वैश्विक तीनों कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमत भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 14, 2026

Gold Rate Today

सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 710 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 650 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 530 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।

सोने की वायदा कीमत में भी गिरावट

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.66 फीसदी या 1014 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.04 फीसदी या 2446 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने में क्यों आई गिरावट?

यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ ऐसे आर्थिक प्रतिबंध लगाएगा, जो पहले कभी नहीं देखे गए। बेसेंट ने एक इंटव्यू में कहा, "यह आर्थिक रूप से अलग-थलग करने का एक ऐसा तरीका होगा, जैसा दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा और साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में लगातार नाकेबंदी की जाएगी, जिससे ईरानी बंदरगाहों से कुछ भी अंदर या बाहर न जा सके।" मिडिल ईस्ट में पैदा हुए इन हालातों के चलते सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,53,170₹1,40,400₹1,18,200
मुंबई₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
दिल्ली₹1,53,040₹1,40,300₹1,14,820
कोलकाता₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
बेंगलुरु₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
हैदराबाद₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
केरल₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
पुणे₹1,52,890₹1,40,150₹1,14,670
वडोदरा₹1,52,940₹1,40,200₹1,14,720
अहमदाबाद₹1,52,940₹1,40,200₹1,14,720
जयपुर₹1,53,040₹1,40,300₹1,14,820

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.92 फीसदी या 40.70 डॉलर गिरकर 4,379.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.60 फीसदी या 25.91 डॉलर की गिरावट के साथ 4,324.48 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.37 फीसदी या 0.89 डॉलर की गिरावट के साथ 64.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.87 फीसदी या 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 63.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।